facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

IRDAI चेयरमैन की तलाश शुरू, सरकार ने आवेदन मांगे; Debasish Panda के बाद कौन होगा नया मुखिया?

Advertisement

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 30 वर्षों का प्रासंगिक कार्य अनुभव (relevant work experience) होना चाहिए।

Last Updated- March 10, 2025 | 1:53 PM IST
Search for IRDAI chairman begins, government invites applications; Who will be the new chief after Debasish Panda?

IRDAI chairman recruitment: वित्त मंत्रालय ने भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। क्योंकि मौजूदा अध्यक्ष, देबाशीष पांडा (Debasish Panda) का कार्यकाल 13 मार्च को समाप्त हो रहा है। आर्थिक मामलों के विभाग ने विज्ञापन जारी कर जीवन बीमा, साधारण बीमा, बीमांकिक विज्ञान (actuarial science), फाइनैंस, इकॉनमी, कानून, लेखा (accountancy), प्रशासन या किसी अन्य क्षेत्र में जानकारी या अनुभव रखने वाले व्यक्तियों से आवेदन मांगे हैं। सरकार का मानना है कि ये अनुभव प्राधिकरण के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

IRDAI चीफ के लिए आवेदन शुरू

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 30 वर्षों का प्रासंगिक कार्य अनुभव (relevant work experience) होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने भारत सरकार के सचिव पद या सरकार में समान पद पर कार्य किया हो, जहां उन्होंने नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता का प्रमाणित रिकॉर्ड प्रदर्शित किया हो।

प्राइवेट सेक्टर से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी बड़े फाइनैंशियल संस्थान में CEO या समकक्ष पद पर कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदक की उम्र 14 मार्च, 2025 को 63 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2025 है।

Also read: ललित मोदी की मुश्किलें बढ़ीं, Vanuatu सरकार ने पासपोर्ट रद्द करने का फैसला किया

देबाशीष पांडा ने बीमा उद्योग में कई महत्वपूर्ण सुधार किए

पांडा का कार्यकाल 14 मार्च, 2022 को शुरू हुआ था। पांडा उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। IRDAI के अध्यक्ष बनने से पहले, उन्होंने वित्तीय सेवाओं के सचिव और बीमा और फाइनैंशियल समावेशन के अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया।

अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने बीमा उद्योग में कई महत्वपूर्ण सुधार किए, जिनमें सिद्धांत-आधारित विनियमन प्रणाली, ‘यूज एंड फाइल’ उत्पाद प्रणाली, नए प्रबंधन व्यय (EoM) नियम, और नए सरेंडर वैल्यू मानदंड शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement