facebookmetapixel
Advertisement
बिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्स

रसायन-फार्मा क्षेत्र के स्मॉलकैप व मिडकैप शेयरों का उम्दा प्रदर्शन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:01 AM IST

रसायन और दवा क्षेत्र के मिडकैप व स्मॉलकैप शेयर पिछले एक महीने में सबसे ज्यादा लाभ हासिल करने वालों में शामिल रहे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र की मशहूर कंपनियों में से ज्यादातर ने अप्रैल के मध्य से अब तक 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है। उनके मुताबिक, इस बढ़ोतरी की वजह अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की तरफ से अपनाई गई चीन प्लस वन रणनीति, आपूर्ति अवरोध के कारण जिंस की ज्यादा लागत और कोविड संबंधी दवाओं की मांग में बढ़ोतरी थी। कुछ शेयरों में हालांकि बढ़ोतरी आगे भी कायम रह सकती है और खबरों के आधार पर आगे बढऩे वाले अन्य शेयर अपने फंडामेंटल से आगे निकल गए हैं, लिहाजा विश्लेषकों का मानना है कि ये आने वाले समय में या तो टूट सकते हैं या फिर एकीकृत हो सकते हैं।
दवा कंपनियों के शेयरों में तेजी इसलिए भी रही क्योंकि निवेशकों ने महामारी के बीच रक्षात्मक ठिकाना खोजा और कुछ स्मॉलकैप कंपनियों में से कुछ के शेयर आकर्षक मूल्यांकन पर उपलब्ध थे। मोतीलाल ओसवाल रिसर्च के विश्लेषकों का मानना है कि फॉम्र्युलेशन, एपीआई और फार्मा आउटसोर्सिंग के क्षेत्र में रही कंपनियों का परिदृश्य विकसित व उभरते बाजारों, दोनों जगह मजबूत बने हुए हैं। हालिया तेजी के बाद हालांकि हेल्थकेयर शेयरों की ट्रेडिंग अब 10 साल के औसत के मामूली प्रीमियम पर हो रही है।
 

Advertisement
First Published - May 9, 2021 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement