facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

IMPS में गड़बड़ी के बाद CBI के पास पहुंचा यूको बैंक

Advertisement

UCO Bank ने IMPS तकनीकी गड़बड़ी के बाद गलती से क्रेडिट की गई रकम का 79 फीसदी फिर से हासिल कर लिया है

Last Updated- November 17, 2023 | 12:03 AM IST
UCO Bank approaches CBI for probing IMPS glitch, says systems safe

तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) में तकनीकी गड़बड़ी के बाद यूको बैंक ने सीबीआई से शिकायत की है। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी अश्विनी कुमार ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी। मगर कुमार ने यह नहीं बताया कि क्या बैंक पर साइबर हमला हुआ था।

बैंक ने बुधवार को कहा था कि उसके आईएमपीएस चैनल ने 10 नवंबर से 13 नवंबर तक आंतरिक तकनीकी गड़बड़ी का सामना किया, जिसके बाद ऐहतियात के तौर पर बैंक ने चैनल को ऑफलाइन कर दिया। बैंक समस्या की वास्तविक प्रकृति का आकलन कर रहा है। बैंक ने आईएमपीएस तकनीकी गड़बड़ी के बाद गलती से क्रेडिट की गई रकम का 79 फीसदी फिर से हासिल कर लिया है और बाकी 171 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए कार्रवाई शुरू की है।

यूको बैंक ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि विभिन्न ऐहतियाती कदम उठाते हुए बैंक ने प्रापक के खाते को ब्लॉक कर दिया और वह कुल 820 करोड़ रुपये में से करीब 649 करोड़ रुपये रिकवर करने में सफल हो गया, जो कुल रकम का 79 फीसदी है। गुरुवार को यूको बैंक का शेयर बीएसई पर 1.13 फीसदी टूटकर 39.38 रुपये पर बंद हुआ। कुमार ने कहा कि बैंक दो-तीन दिन में आईएमपीएस सेवा ऑनलाइन करने पर विचार कर रहा है, जो सिस्टम में सुधार और उसकी तैयारी पर निर्भर करेगा।

रिजर्व बैंक भी इस गड़बड़ी की प्रकृति का आकलन कर रहा है। यूको बैंक ने कहा कि अन्य सभी अहम सिस्टम परिचालन में हैं। सितंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 20.4 फीसदी घटकर 402 करोड़ रुपये रह गया, जिसकी वजह गैर-ब्याज आय में कमी और परिचालन खर्च में बढ़ोतरी थी। क्रमिक आधार पर बैंक का लाभ दूसरी तिमाही में 79.7 फीसदी बढ़ा, जो जून तिमाही में 223 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement