facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

यूबीएस को घाटा, होगी छंटनी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:42 AM IST

मंदी की मार अभी भी कम नहीं हुई है और इसका ताजा उदाहरण स्विस बैंक का वह फैसला है जिसमें बैंक ने नौकरियों में एक बार फिर कटौती की बात कही है।
स्विस बैकिंग क्षेत्र में अग्रणी यूबीएस वैश्विक स्तर पर 8,700 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। बैंक को इस साल की पहली तिमाही में करीब दो अरब स्विस फ्रैंक (1.75 अरब डॉलर) का नुकसान होने की आशंका है। 
इस साल की पहली तिमाही के परिणाम के बारे में शुरूआती घोषणा करते हुए बैंक ने कहा कि उसे दो अरब स्विस फ्रैंक्स के नुकसान होने की आशंका है। बैंक ने कहा कि वह अपने घाटे को कम करने के लिए कई कदमों पर विचार कर रहा है जिसमें नौकरियों में कटौती भी शामिल है।
यूबीएस ने अपने बयान में कहा है कि बैंक  8,700 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। वह 2010 में अपने कर्मचारियों की संख्या को घटाकर 67,500 करेगा। मार्च 2009 के अंत में बैंक के पास 50 देशों में कार्यरत 76,200 कर्मचारी थे।
दीगर बात है कि यूबीएस इससे पहले भी कर्मचारियों की छंटनी कर चुका है और इस ताजा कटौती से इनकी संख्या में 20 फीसदी तक कम हो जाएगी। एक साल पहले यूबीएस में कर्मचारियों की संख्या करीब 83,000 थी।
कर्मचारियों की छंटनी के बारे में यूबीएस के मुख्य कार्याधिकारी ओसवाल्ड ग्रूबेल ने कहा ‘मुझे इस बात का बेहद अफसोस है कि इस समय हमारे पास सुनाने के कुछ अच्छा नहीं है। एक बार फिर हमारा प्रदर्शन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा जिसे लेकर हम खासे आहत हैं और इस परिस्थिति से निपटने के लिए हमें कु छ कठोर उपाय करने पड रहे हैं।’
ग्रूबेल ने ये बातें बैंक की सालाना होने वाली शेयरधारकों की बैठक के दौरान कही। बैंक के खराब प्रदर्शन पर ग्रूबेल ने कहा कि हमारे कारोबार की संभावनाएं उतनी अच्छी नहीं रही है और इस समय हम काफी मुश्किलों से जूझ रहे हैं।
हालांकि ग्रूबेल विश्वास जताया कि कठिन परिस्थितियों से जूझने के बाद भी हम बैंक के लंबी अवधि में प्रदर्शन को लेकर काफी आशावादी हैं। एक कारोबारी ने कहा कि परिणाम काफी दुखी करने वाला है। गोल्डमैन सैक्स और वेल्स फार्गो के अच्छे परिणामों के बाद हम यूबीएस से कम से कम सपाट नतीजों की आशा कर रहे थे।

Advertisement
First Published - April 15, 2009 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement