facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

कंपनियों की एफडी से फीके पड़े शेयर-बैंक

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 5:52 PM IST

शेयर बाजार की अनिश्चितता और बैंकों की ओर से सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) की दरों में कटौती के कारण निवेशक कंपनियों की ओर से मुहैया कराए जा रहीं सावधि जमा में भारी रकम निवेश कर रहे हैं।


पिछले छह माह के दौरान कॉरपोरेट पब्लिक डिपॉजिट बाजार में दोगुना इजाफा हुआ है। करीब 700-800 करोड़ रुपये हर माह जमा कराए जा रहे हैं, जिसके वर्ष 2008-09 की चौथी तिमाही में 1,500 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। एचडीएफसी जैसे वित्तीय संस्थानों के लिए यह अतिरिक्त फंड है।

जबकि कुछ समय पहले तक ये बैंक आम निवेशकों की जमा पर निर्भर थे। करीब 40 कंपनियां पब्लिक जमा की सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। दरअसल, ये तीन साल की अवधि के लिए करीब 12 फीसदी की दर से ब्याज दे रहे हैं।

सिटी के कैपिटल मार्केट ऑर्गेनाइजेशन के भारत प्रमुख और प्रबंध निदेशक रवि कपूर का कहना है कि निवेश के अन्य विकल्पों में खास लाभ नहीं होने की वजह से निवेशक कंपनियों की फिक्स्ड डिपॉजिट का रुख कर रहे हैं। कुल पब्लिक डिपॉजिट में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी करीब एक-तिहाई है।

कंपनी ने 1 दिसंबर को पब्लिक डिपॉजिट की शुरुआत की और एक माह में ही करीब 175 करोड़ रुपये जमा कर लिया। टाटा मोटर्स के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया। कई निवेशक जो पहले अन्य कंपनियों में निवेश कर रहे थे, अब टाटा मोटर्स का रुख कर रहे हैं।

इस योजना को चलाने के लिए टाटा मोटर्स के पास 2,700 करोड़ रुपये की सुरक्षित रकम है। रियल्टी कंपनियां और गैर-वित्तीय संस्थान भी इसकी तैयारी कर रहे हैं।

भा रहीं कंपनियों की जमा योजनाएं

टाटा मोटर्स है पसंद में टॉप पर

Advertisement
First Published - January 6, 2009 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement