facebookmetapixel
Advertisement
BRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीतिब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंदश्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौकाFCNR(B): बैंकों के पास बढ़ी नकदी, क्या तेजी से बंटेगा कर्ज? SBI चेयरमैन ने दिया जवाबरुपये की गिरावट पर लगेगा ब्रेक या पहुंचेगा 96 के पार? क्रूड क्यों बना सबसे बड़ा खतराग्लोबल बनेगा ‘आधार’: UIDAI की नई योजना का CEO सौरव विजय ने किया ऐलान

एसबीआई कार्ड्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:51 PM IST

एसबीआई काड्र्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज का शेयर गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर 1 फीसदी टूटकर 52 हफ्ते के निचले स्तर 857.15 रुपये को छू गया। हालांकि अंतर में यह थोड़ा सुधरकर 861 रुपये पर बंद हुआ। इसका पिछला निचला स्तर 860.05 रुपये था, जो 20 दिसंबर को देखा गया था।
इस शेयर में लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली और इस अवधि में यह 4 फीसदी फिसल गया। 1 सितंबर को यह शेयर 52 हफ्ते का उच्चस्तर 1,164.65 पर पहुंचा था और वहां से उसमें 26 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इसकी तुलना मेंं बीएसई सेंसेक्स इस दौरान 3.8 फीसदी चढ़ा है।
एसबीआई काड्र्स की प्रवर्तक एसबीआई है, जो देश की दो एकल क्रेडिट कार्ड इश्यू करने वाली कंपनियों में शामिल है। 28 अक्टूबर के बाद से इस कंपनी का शेयर लुढ़क रहा है जब उसने सितंब तिमाही के मिश्रित नतीजे पेश किए थे। तब से यह शेयर 24 फीसदी टूट चुका है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषकों को उम्मीद है कि एसबीआई काड्र्स का परिसंपत्तियों पर रिटर्न मध्यम अवधि में बदलाव दिखा सकता है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा व चुनौतियों के कारण ब्रोकरेज को लगता है कि शुल्क आय का कोष धीरे-धीरे घटेगा, वहीं शुद्ध ब्याज आय में ईएमआई बढऩे के साथ बढ़त देखने को मिल सकती है।
रैलिस इंडिया का शेयर 6 फीसदी टूटा : गुरुवार को बीएसई पर रैलिस इंडिया का शेयर 6 फीसदी टूटकर 277.4 रुपये का रह गया जब कंपनी ने कर पश्चात लाभ में सालाना आधार पर 13.3 फीसदी की गिरावट के साथ 40 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का राजस्व ज्यादा ह्रास के कारण घटा और इसमें अन्य आय में कमी का भी योगदान रहा, जो सालाना आधार पर 28 फीसदी घटा।

Advertisement
First Published - January 20, 2022 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement