facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

आरबीआई ने 10 वर्षीय ग्रीन बॉन्ड आंशिक रूप से हस्तांतरित किए

Advertisement

आरबीआई ने नीलामी में 5,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 1,054 करोड़ रुपये के ग्रीन बॉन्ड स्वीकार किए।

Last Updated- January 31, 2025 | 11:36 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 3,945 करोड़ रुपये के 10 वर्षीय सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड प्राथमिक डीलरों को आंशिक रूप से हस्तांतरित किए हैं। वह बॉन्ड को प्रीमियम पर बेचना चाह रहा था। डीलरों ने यह जानकारी दी है। आरबीआई ने नीलामी में 5,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 1,054 करोड़ रुपये के ग्रीन बॉन्ड स्वीकार किए। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘वे ग्रीनियम का लक्ष्य बना रहे थे, जो सभी ग्रीन बॉन्ड नीलामियों के मामले में रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘बोली बाजार स्तर पर थी।’ ग्रीनियम का मतलब उस प्रीमियम से होता है, जो निवेशक ग्रीन बॉन्ड के लिए उसकी टिकाऊ क्षमता के असर के लिए भुगतान करने को तैयार होते हैं। इस बीच पांच अरब डॉलर की 6 महीने की डॉलर/रुपया खरीद-बिक्री स्वैप नीलामी को पांच गुना बोलियां मिलीं और पांच अरब डॉलर की अधिसूचित राशि के मुकाबले कुल 25 अरब डॉलर की मांग रही। आरबीआई को कुल 253 बोलियां मिलीं।

विदेशी मुद्रा भंडार 5.57 अरब डॉलर बढ़ा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 5.57 अरब डॉलर बढ़कर 629.56 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.89 अरब डॉलर घटकर 623.98 अरब डॉलर रहा था।

 

Advertisement
First Published - January 31, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement