facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDSफैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरी

प्रावधान समाप्त होने से बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता में गिरावट संभव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:33 PM IST

महामारी के बावजूद भारतीय वित्त प्रणाली की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ था लेकिन यह नियामक की तरफ से किए गए विशेष उपायों का नतीजा हो सकता है और अब जबकि योजनाएं अपनी समाप्ति की ओर हैं तब बैंकों को दोबारा से अपने खातों पर दबाव नजर आ सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज अपनी वार्षिक प्रवृति और प्रगति रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के लिए अब तक के उपलब्ध आंकड़ों से संकेत मिलता है कि बैंकों के दबावग्रस्त ऋणों में नरमी आई है जबकि प्रावधान कवरेज अनुपातों (पीसीआर), पूंजी बफर के साथ साथ लाभप्रदता संकेतकों में महामारी से पूर्व के स्तरों की तुलना में सुधार हुआ है।
बैंकों पर केंद्रीय बैंक के रिपोर्ट कार्ड में कहा गया है, ‘आंकड़ों पर करीबी नजर रखने पर और भी बारीक तस्वीर उभर कर आती है। ऋण वृद्घि शांत है जो समग्र मांग पर महामारी के निशान के साथ साथ बैंकों के जोखिम से बचने के संकेत हैं। बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता आगे चलकर खराब हो सकती है।’ 2020-21 में सकल गैर-निष्पादित आस्तियां कुल अग्रिमों का 7.3 फीसदी रही है जो एक वर्ष पहले के 8.2 फीसदी के स्तर से कम है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘अनंतिम पर्यवेक्षी आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर 2021 के अंत में यह अनुपात और घटकर 6.9 फीसदी पर आ गई।’ यह सुधार कम चूकों की वजह से आया जो कि कुछ हद तक संपत्ति वर्गीकरण को रोकने की वजह से था। सार्वजनिक क्षेत्र बैंकों ने पांच वर्ष के अंतराल पर शुद्घ लाभ दर्ज किए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गैर बैंक वित्त कंपनी (एनबीएफसी) क्षेत्र को भी नीति उपायों के खुलने पर उच्च चूकों का सामना करना पड़ सकता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि छूट समाप्त होने के करीब हैं जिससे विशेष उल्लेख खातों (एसएमए) श्रेणी में इजाफा हुआ है। इस बीच लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) ने ढांचागत समस्याएं दर्शाई है क्योंकि उन्हें अपने बैलेंस शीटों के दोनों तरफ सांद्रता जोखिम से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में एसएफबी को अपनी संपत्तियों के साथ साथ अपनी देनदारी प्राफाइलों में विविधिता लाने की जरूरत है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘इन बैंकों में शासन की संस्कृति में सुधार करने की आवश्यकता है। विशेष तौर पर शीर्ष रैंकों पर उच्च छटनी स्तर का समाधान करने की जरूरत है।’ केंद्रीय बैंक ने कहा कि महामारी ने डिजिटल तकनीक को अपनाने में एक बदलाव किया है, नियामकों और पर्यवेक्षकों सहित सभी साझेदारों के लिए साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी चुनौती बनकर उभरी है।

Advertisement
First Published - December 29, 2021 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement