facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

बैंक ऑफ इंडिया को शुद्ध लाभ

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:01 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता – बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही के दौरान अन्य आय में वृद्धि और फंसे कर्ज के प्रावधानों में गिरावट की वजह से 250 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। मार्च 2020 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 20 की चौथी तिमाही) में इसने 3,571 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।
संपूर्ण वित्त वर्ष 21 में इसने 2,160 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया किया है, जबकि वित्त वर्ष 20 में इसने 2,957 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इसका शेयर 82.3 रुपये प्रति शेयर की दर पर 2.62 प्रतिशत तक चढ़कर बंद हुआ।
बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी एके दास ने कहा कि बैंक इक्विटी और टीयर 1 बॉन्ड के जरिये पूंजी जुटाने की योजना बना रहा है। परिसंपत्ति की गुणवत्ता की चिंताओं पर ध्यान दिया गया है और यह बाजार से (वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही में) पूंजी जुटाने को तत्पर रहेगा।
संवाददाता सम्मेलन में दास ने कहा कि बैंक ने 5,000 करोड़ रुपये की पूंजी – इक्विटी/एटी1 बॉन्ड के जरिये 3,000 करोड़ रुपये और टीयर-2 बॉन्ड के जरिये 2,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है।

Advertisement
First Published - June 4, 2021 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement