facebookmetapixel
Advertisement
फार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रारभारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्टबंपर सेल के चलते भीषण गर्मी में भी चमकी FMCG कंपनियां, Q1 में दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीदराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनी

बीते तिमाही बंधन बैंक ने कमाए 209.30 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:52 PM IST

निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 209.30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी और बताया कि फंसे हुए कर्ज में कमी के कारण लाभ हुआ है। 
बंधन बैंक को पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 3,008.60 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। वहीं, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 8.5 प्रतिशत बढ़कर 2,669.4 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में यह 2,459.9 करोड़ रुपये थी। 

बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (GNPA) 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में घटकर 7.19 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 10.8 प्रतिशत था। इसके अलावा आलोच्य तिमाही में बैंक का शुद्ध NPA भी सुधरकर 1.86 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3.04 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 6:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement