facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: सुधार के इंतजार में ‘पूरब का शेफील्ड’; क्या डबल इंजन सरकार लौटाएगी औद्योगिक गौरव?वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू सुधारों पर जोर, रणनीतिक बढ़त के लिए तेज नीतिगत फैसलों की जरूरत: वित्त मंत्रालयE20 विवाद के बीच बढ़ी Ethanol-Free Fuel की मांग, प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी से ज्यादा हुईQ1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा, जानें आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट SML Mahindra ने M&M के ट्रक-बस कारोबार का ₹525 करोड़ में अधिग्रहण मंजूर, CV मार्केट में बढ़ाएगी पकड़L&T का ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में बड़ा दांव, EV टेक्नोलॉजी पर ₹5,000 करोड़ करेगी निवेशसार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब खाद्य नहीं, पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ना होगाITR Filing 2026: HRA, होम लोन और 80C-80D डिडक्शन क्लेम में अब देनी होगी ज्यादा जानकारी, जानें नए नियमनीट केवल परीक्षा नहीं, सामाजिक बदलाव का माध्यम भी हैEditorial: राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है चिंता का विषय?

श्री सुवर्णा सहकारी बैंक का अधिग्रहण करेगी आईओबी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:26 PM IST

चेन्नई स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) की योजना पुणे स्थित को-ऑपरेटिव बैंक श्री सुवर्णा सहकारी बैंक का अधिग्रहण करने की है।


आईओबी के निदेशक मंडल ने 29 मार्च को इुई बैठक में इसके लिए सैध्दांतिक मंजूरी दे दी है। इंडियन ओवरसीज बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस ए भट्ट ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस अधिग्रहण से देश के पश्चिमी क्षेत्र में बैंक की उपस्थिति बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘अगर आईओबी उस क्षेत्र में अपनी शाखाओं की शुरूआत करे तो उसमें चार-पांच वर्ष लग जाएंगे, अधिग्रहण के माध्यम से विस्तार करना आसान है।’


भट्ट ने कहा कि इस अधिग्रहण को पूरे होने में छह-सात महीने लग जाएंगे। ‘यह अधिग्रहण एक जांच प्रक्रिया है, अगर यह मॉडल सफल सिध्द होता है तो हम दूसरे अधिग्रहण भी करेंगे।’श्री सुवर्णा सहकारी बैंक ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 1,200 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है। कुल देनदारी लगभग 700 करोड़ रुपये और परिसंपत्तियां लगभग 500 करोड़ रुपये की थी। भट्ट ने कहा कि मुंबई और पुणे में बैंक की 12 शाखाएं हैं।


चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में आईओबी द्वारा किया जाने वाला यह दूसरा अधिग्रहण होगा। फरवरी में आईओबी ने जेएम फाइनैंशियल द्वारा प्रवर्तित एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी के न्यूनतम 10 प्रतिशत चुकता पूंजी के अधिग्रहण के लिए संयुक्त उद्यम की शुरआत की थी। इस योजना को आरबीआई की अनुमति मिलनी बाकी है।

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement