facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

महंगाई से रहेगा आरबीआई पर दबाव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:27 PM IST

एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पर अप्रैल की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक में तटस्थ नीति बनाए रखने का दबाव होगा, क्योंकि औसत उपभोक्ता महंगाई दर 5.4 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी रह सकती है।
रेटिंग एजेंसी ने एक नोट में कहा है कि रिजर्व बैंक वित्त वर्ष 2023 में रीपो दर में कम से कम 50 से 75 आधार अंक की बढ़ोतरी और वित्त वर्ष 2024 में 50 आधार अंक की बढ़ोतरी कर सकता है।
मूडीज एनालिटिक्स ने कहा कि अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीति सामान्य करने की अपनी राह पर बढ़ता है तो रिजर्व बैंक के पास विकल्प कम बचते हैं और नीतिगत सख्ती करनी पड़ सकती है क्योंकि महंगाई बढ़े हुए स्तर पर बनी हुई है।
महंगाई में बढ़ोतरी होने की स्थिति में रिजर्व बैंक अपनी अप्रैल की समीक्षा बैठक में तटस्थ रहने के संकेत दे सकता है और उसके बाद नीतिगत दरें सामान्य होने (रीपो और रिवर्स रीपो दर में अंतर) की ओर बढ़ सकती हैं। एसऐंडपी ने कहा कि इसमें रिवर्स रीपो दर में बढ़ोतरी शामिल होगा।
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि बढ़ी महंगाई से निजी खपत पर असर पड़ेगा, जो मांग का सबसे बड़ा हिस्सा है और इसने महामारी के कारण गति गंवाई है। एसऐंडपी ने कहा, ‘सरकार वित्त वर्ष 2023 के बजट में निर्धारित अपनी आक्रामक राजकोषीय नीति का इस्तेमाल बढ़ा सकती है। इससे महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों को मदद मिलेगी, जब तक कि निवेश आधारित श्रम बाजार विकसित नहीं हो जाता और निजी खपत की मांग स्वत: स्फूर्त नहीं हो जाती।’
निर्यात में व्यवधान  
मूडीज एनालिटिक्स ने कहा कि वैश्विक कारोबार तेज होने के कारण एशिया प्रशांत क्षेत्र से निर्यात में बढ़ोतरी जारी रहने के बाद इस इलाके से निर्यात में कुछ व्यवधान आ सकता है क्योंकि चीन के कुछ इलाकों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। इस साल के शुरुआती महीनों में एशिया प्रशांत देशों से निर्यात तेज रहा है और भारत, दक्षिण कोरिया और मलेशिया को इस तेज मांग का लाभ मिला है। साथ ही पाम ऑयल, कच्चे तेल व अनाज, सेमी कंडक्टर व उसके घटकों, ऑटो व ऑटो पाट्र्स के दाम में तेजी रही है।
बहरहाल, मूडीज एनालिटिक्स ने कहा है कि आने वाले महीनों में इस क्षेत्र के निर्यात आधार में कुछ व्यवधान आ सकता है। उसने कहा है, ‘चीन में कोरोना के मामले बढऩे से कुछ विनिर्माण केंद्रों व परिवहन गलियारों में स्थानीय व्यवधान हुआ है। चीन के टेक्नोलॉजी सेंटर शेनेझेन में पिछले सप्ताह कामकाज संक्षिप्त रूप से बाधित हुआ था।’  

Advertisement
First Published - March 28, 2022 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement