facebookmetapixel
Advertisement
PM Rahat Yojana के तहत Road Accident के बाद ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!₹590 करोड़ का झटका! IDFC First Bank में बड़ा फ्रॉड, शेयर 20% टूटाAirtel का मास्टरस्ट्रोक: ₹20,000 करोड़ के निवेश के साथ डिजिटल लेंडिंग बाजार में मचाएगी तहलकासेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स की चमक पड़ी फीकी, जनवरी में निवेश 88% गिरा; अब निवेशक क्या करें?SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेत

IndusInd Bank Q2 Results: इंडसइंड बैंक का 40 प्रतिशत घटा नेट मुनाफा, एसेट क्वालिटी में आई गिरावट

Advertisement

IndusInd Bank Q2 Results 2025: बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) घटकर 16.51 प्रतिशत रह गया, जो सितंबर, 2023 के अंत में 18.21 प्रतिशत था।

Last Updated- October 24, 2024 | 4:57 PM IST
IndusInd bank

IndusInd Bank Q2 Results 2025: इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 40 प्रतिशत घटकर 1,331 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 2,202 करोड़ रुपये रहा था।

इंडसइंड बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आमदनी बढ़कर 14,871 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,530 करोड़ रुपये थी। बैंक की शुद्ध ब्याज आय सितंबर तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 5,347 करोड़ रुपये हो गई है।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता की स्थिति बिगड़ी है। सितंबर तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बढ़कर सकल कर्ज का 2.11 प्रतिशत हो गईं, जबकि एक साल पहले यह 1.93 प्रतिशत थीं।

शुद्ध एनपीए भी बढ़कर 0.64 प्रतिशत हो गया, जबकि एक साल पहले इसी समय यह 0.57 प्रतिशत था। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) घटकर 16.51 प्रतिशत रह गया, जो सितंबर, 2023 के अंत में 18.21 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement