facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

आईसीआईसीआई प्रबंधन में बदलाव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:26 AM IST

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई के प्रबंधन में शीर्ष स्तर पर व्यापक बदलाव के संकेत मिले हैं।
आईसीआईसीआई की प्राइवेट इक्विटी इकाई की प्रमुख रेणुका रामनाथ और जीवन बीमा इकाई की प्रमुख शिखा शर्मा द्वारा जल्द समूह से इस्तीफा देने के संकेत हैं। आईसीआईसीआई वेंचर्स की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) रामनाथ ने पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की है।
माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में वह इस्तीफा दे सकती हैं। प्रबंधन में बदलाव के संकेत ऐसे समय मिले हैं जब चंदा कोचर पहली मई से के वी कामत के स्थान पर बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक का पदभार संभालने जा रही हैं। कामत बैंक के गैर कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका संभालेंगे।
इन दोनों अधिकारियों को कामत के उत्तराधिकारी की दौर में माना जा रहा था। कोचर की नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही इस तरह की खबरें आ रही थीं कि बैंक के प्रबंधन स्तर के कुछ शीर्ष अधिकारी त्यागपत्र दे सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि रामनाथ के अलावा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस की प्रबंध निदेशक और सीईओ शिखा शर्मा भी जल्द समूह से इस्तीफा देने की घोषणा कर सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि आईसीआईसीआई बोर्ड की 25 अप्रैल को होने वाली बैठक में इन इस्तीफों और खाली हुए पदों को भरने के बारे में विचार किया जाएगा।
इस बारे में संपर्क किए जाने पर आईसीआईसीआई के प्रवक्ता ने कहा कि हम अटकलों पर टिप्पणी नहीं कर सकते। इन दोनों अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया। सूत्रों का कहना है कि शर्मा निजी क्षेत्र के ऐक्सिस बैंक के प्रमुख के तौर पर जा सकती हैं। जबकि रामनाथ द्वारा अपना प्राइवेट इक्विटी उपक्रम शुरू किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - April 17, 2009 | 9:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement