facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

एचडीएफसी ने पेश की हरित और सतत जमा योजनाएं

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:52 AM IST

देश के सबसे बड़े आवास ऋणदाता एचडीएफसी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने खुदरा ग्राहकों के लिए ‘हरित और सतत’ जमा योजनाएं शुरू की है। इन योजनाओं में जमा धन का इस्तेमाल हरित एवं सतत आवास ऋण समाधान और सेवाओं के वित्तपोषण में किया जाएगा। 
एचडीएफसी लिमिटेड ने एक बयान में कहा, ‘कोई व्यक्ति अपनी जमा पर 6.55 प्रतिशत ब्याज दर पा सकता है और इसकी परिपक्वता अवधि 3 से 10 साल होगी। साथ ही वरिष्ठ नागरिक 2 करोड़ रुपये तक के जमा पर सालाना 0.25 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के पात्र होंगे। इसके अलावा अगर जमाकर्ता कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से जमा करते हैं तो 50 लाख रुपये तक जमा करने पर 0.10 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलेगा, ।’ एचडीएफसी लिमिटेड सामान्यतया जमा पर 6.65 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश करता है। जो लोग हरित और सतत जमा के विकल्प का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें जमा पर रिटर्न के हिसाब से 10 आधार अंक कम ब्याज हासिल होगा, जो 1 लाख रुपये जमा पर 100 रुपये होता है। 

एचडीएफसी लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रेणु कर्नाड ने कहा, ‘हालांकि हमने कोई लक्ष्य तय नहीं किया है, लेकिन अगर हम नियमित खुदरा जमा का एक हिस्सा इसके माध्यम से पाते हैं तो यह ठीक ठाक राशि होगी।’ उन्होंने कहा कि इस जमा का मकसद यह है कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील लोगों के लिए एक और उत्पाद मुहैया कराया जाए, जो बेहतर पर्यावरण के लिए अंशदान करना चाहते हैं और बहुत मामूली लागत और कम कवायद में इस क्षेत्र में अपना योगदान कर सकते हैं।
बैंक बाजार डॉट कॉम के मुताबिक एनबीएफसी में श्रीराम सिटी यूनियन फाइनैंस सावधि जमा पर सबसे ज्यादा 7.25 से 9.73 प्रतिशत ब्याज की पेशकश करता है, जो एक से 5 साल परिपक्वता के लिए होता है और यह 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर मिलता है। इसके बाद पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस (5.8 से 6.7 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई होम फाइनैंस (5.7 से 6.7 प्रतिशत) ब्याज दे रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 17, 2021 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement