facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

डीसीबी बैंक का शुद्ध लाभ 21.9 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:21 PM IST

निजी क्षेत्र के ऋणदाता डीसीबी बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 21.9 फीसदी घटकर 75 करोड़ रुपये रह गया। अन्य आय में गिरावट से मुनाफे को झटका लगा। एक साल पहले की समान तिमाही के दौरान बैंक ने 96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। हालांकि क्रमिक आधार पर शुद्ध लाभ में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। सितंबर 2021 तिमाही में बैंक ने 65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
बीएसई को दी जानकारी में बैंक ने कहा है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कुल कारोबार और गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) पर नियंत्रण के कारण शुद्ध लाभ में सुधार दिखा है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर डीसीबी बैंक का शेयर आज 2.27 फीसदी गिरावट के साथ 86.15 रुपये पर बंद हुआ।
तिमाही के दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय मामूली बढ़त के साथ 345 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान तिमाही में 335 करोड़ रुपये थी। क्रमिक आधार पर शुद्ध ब्याज आय दूसरी तिमाही में 323 करोड़ रुपये के मुकाबले अधिक रही। प्रावधान घटकर 96 करोड़ रुपये रह गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 149 करोड़ रुपये रहा था। सकल एनपीए एक साल पहले के 1.96 फीसदी से बढ़कर 4.73 फीसदी हो गया। शुद्ध एनपीए एक साल पहले के 0.59 फीसदी से बढ़कर 2.52 फीसदी हो गया।
 

Advertisement
First Published - February 9, 2022 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement