facebookmetapixel
Advertisement
MP Investment: दुबई से मध्य प्रदेश के लिए आया ₹53 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, ग्रीन एनर्जी से AI तक बड़े प्रोजेक्टApple का सबसे बड़ा धमाका! आया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, साथ में आईफोन 18 प्रो, एयरपॉड्स 5 और नई वॉच भी लॉन्चOpening Bell: सेंसेक्स सपाट खुला, निफ्टी 23,400 के आसपास; Auto और IT शेयरों पर दबावStocks To Watch Today: Wipro से Shakti Pumps तक इन शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसब्रेंट क्रूड $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनी

दिसंबर में क्रेडिट कार्ड से व्यय 47 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:31 PM IST

त्योहारी सीजन में खर्च बढऩे व वृद्धि को गति मिलने से दिसंबर महीने में क्रेडिट कार्ड से खर्च पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 47.54 प्रतिशत बढ़कर 94,202.44 करोड़ रुपये (पीओएस व एटीएम से निकासी) हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले महीने की तुलना में भी ज्यादा आधार के बावजूद व्यय 5 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले साल दिसंबर में क्रेडिट कार्ड से 63,847.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
नवंबर महीने में क्रेडिट कार्ड से खर्च 89,492.69 करोड़ रुपये जबकि अक्टूबर में 1,01,228.64 करोड़ रुपये था और पहली बार व्यय 1 लाख करोड़ रुपये के पार गया था।
वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में क्रेडिट कार्ड से व्यय में तेज बढ़ोतरी हुई, जिसकी वजह त्योहारी सीजन और महामारी के बाद तेज आर्थिक रिकवरी है। वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में क्रेडिट कार्ड से 2.85 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो एक साल पहले की तुलना में 49 प्रतिशत ज्यादा है।
खासकर जुलाई महीने से व्यय बढ़ा है, जब महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा था। यह खर्च महामारी के पहले के स्तर से भी ऊपर पहुंच गया। जनवरी और फरवरी 2020 में क्रेडिट कार्ड से व्यय क्रमश: 67,402.25 करोड़ रुपये और 62,902.93 करोड़ रुपये था। जुलाई 2021 से व्यय लगातार 75,000 करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है।

Advertisement
First Published - January 30, 2022 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement