facebookmetapixel
Advertisement
Tata Capital ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, ₹318 करोड़ में Yogloans की 88.6% हिस्सेदारी खरीदेगीSEBI ने अपने ही कर्मचारियों पर बढ़ाई सख्ती, बदला सर्विस नियम और निवेश पर लगाया कठोर पाबंदIPO मार्केट में हुई रिकॉर्ड तोड़ कमाई, SEBI के साथ मर्चेंट बैंकरों की संख्या पहुंची 240 के पारशेयर बाजार में छोटे शेयरों का धमाका, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचेबिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी रीसेट हो जाएगा इनकम टैक्स पोर्टल का पासवर्ड, CBDT ने बताए ये आसान तरीकेStock Market: कच्चे तेल की महंगाई के बीच IT शेयर बने बाजार के हीरोJio IPO से पहले बड़ा बदलाव! किरण थॉमस की जगह पंकज पवार बने CEO, जानिए क्या है पूरा मामलामहाराष्ट्र के शहराें की बदलेगी सूरत, सरकार ने की ₹90,000 करोड़ अर्बन चैलेंज फंड की घोषणा‘होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका, गुजरने के लिए अमीर देशों से वसूलेगा मोटी रकम’, ट्रंप ने किया ऐलानमॉनसून की रफ्तार से सुधरी बोआई, खरीफ रकबा 21% से घटकर 16% पर आया

सरकारी सलाह के बावजूद बैंक जुटा रहे हैं महंगे डिपॉजिट

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:46 PM IST

सरकारा द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों से महंगी दरों पर बल्क डिपॉजिट्स लेने से परहेज करने को कहे जाने के बावजूद 12 बैंकों ने मई और जुलाई के बीच सरकारी संस्थानों से इस तरह का करीब 26,000 करोड रुपये का डिपॉजिट जुटा लिया है।


इन बैंकों ने यह डिपॉजिट खुदरा निवेशकों को दिए जानेवाले कार्ड रेट से 1 से 4 प्रतिशत ज्यादा तक का ब्याज देकर यह डिपॉजिट जुटाया है। हाल के कुछ सप्प्ताहों में बैंक ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया कि जिससे उनके इंटरेस्ट मार्जिन पर भारी दबाव पड़ रहा है।

जबकि सरकार ने इन बैंकों से कम लागत वाले सीएएसए या करेंट एकाउंट और सेविंग एकाउंट वाले ज्यादा से ज्यादा डिपॉजिट जुटाने को कहा है। लेकिन इन बैंकों ने बल्क डिपॉजिट लेकर खुद ही अपना मार्जिन कम करने का इंतजाम किया है।

बुधवार को बैंकों के प्रमुखों के साथ हुई वित्तमंत्री की बैठक के एजेंडे में भी इस बात का जिक्र था कि महंगी दरों पर डिपॉजिट ले लेने की वजह से बैंक अपने पीएलआर में कोई कमी नहीं कर पा रहे हैं। वित्त मंत्रालय की इस चिंता पर इंडियन बैंक एसोसिएशन  (आईबीए) ने कहा है कि बैंकों ने इस बारे में पूरी सावधानी बरती है कि उनकी शाखाएं बल्क डिपॉजिट के लिए बिडिंग से दूर रहें।

एसोसिएशन ने यह भी कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज  (सीपीएसई) से डिपॉजिट जुटाना जरूरी हो जाता है, इसके अलावा कभी कभी डिपॉजिट और क्रेडिट का अनुपात गड़बड़ा जाने से भी ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं।

एसोसिएशन चाहती है कि सीपीएसई व्यावसायिक बैंकों से बोली लगाने की प्रक्रिया को आमंत्रित करना जारी रखे और सरकार को सीपीएसई को अपने दिशा-निर्देशों पर काम करने केलिए दोबारा कहे। वित्तीय संस्थान जैसे इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी और सिडबी जिनकी कि पहुंच सीएएसए फंड तक नहीं है, इनके लिए आईबीए ने विशेष डिस्पेंसेशन की मांग की है।

Advertisement
First Published - August 13, 2008 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement