facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

ऐक्सिस बैंक का मुनाफा 71 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:41 AM IST

निजी क्षेत्र के देश के तीसरे सबसे बड़े ऋणदाता ऐक्सिस बैंक ने 31 मार्च, 2009 को समाप्त हुए वर्ष के लिए अपने शुद्ध मुनाफे में 71.17 फीसदी का शानदार इजाफा दर्ज किया है।
इस इजाफे के साथ बैंक का समेकित शुद्ध मुनाफा बढ़ कर 1812.93 करोड़ रुपये हो गया है जो पिछले साल की समान अवधि के लिए 1059.14 करोड़ रुपये था।
इस साल अपने सालाना परिणाम की घोषणा करने वाले पहले ऐक्सिस बैंक की इस साल के लिए कुल आय 56.17 फीसदी की बढ़त के साथ 13,745.04 करोड़ रुपये है जो मार्च, 2008 के अंत में 8801 करोड़ रुपये थी। साल के ज्यादातर समय के लिए फंड की लागत उच्च बनी रही और करंट अकाउंट ऐंड सेविंग्स अकाउंट (सीएएसए) जमा में बढ़ोतरी धीमी रही।
साल के दौरान बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) घट कर 3.33 फीसदी रहा जो वित्त वर्ष 2007-08 के लिए 3.47 फीसदी था। हालांकि साल के लिए बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 42.58 फीसदी की बढ़त के साथ 3,686.21 करोड़ रुपये हो गइ जो पूर्ववर्ती वर्ष के लिए 2,585.35 करोड रुपये थी।
वित्त वर्ष 2008-09 के शुरू के महीनों में पैसा जुटाने की लागत करीब 6.50 फीसदी थी जो एक साल पहले की इसी अवधि में  6.02 फीसदी थी। 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही के लिए बैंक का शुद्ध मुनाफा 60.89 फीसदी तक बढ़ कर 581.45 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की समान तिमाही के लिए 361.4 करोड़ रुपये था।
इस तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 31 मार्च, 2008 को समाप्त हुई तिमाही की आय 2571.9 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,884.73 करोड़ रुपये हो गई है।  नेट इंटरेस्ट मार्जिन पिछले पिछले साल की इसी तिमाही में 3.93 फीसदी था जो घट कर 3.37 फीसदी रह गया है।
वर्ष के दौरान बैंक की मांग जमाओं में 27 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 50,644 करोड़ रुपये हो गई। बैंक के शुद्ध अग्रिम 37 फीसदी बढ़ कर 81,557 करोड़ रुपये हो गए जो मार्च, 2008 तक 59,661 करोड़ रुपये थे। खुदरा अग्रिम 18 फीसदी से बढ़ कर 16,052 करोड़ रुपये हो गए जो पिछले साल 13,592 करोड़ रुपये थे।
बैंकिंग उद्योग में डिफॉल्ट के जोखिम बढ़ने के बावजूद ऐक्सिस बैंक ने वर्ष के दौरान अग्रिम में वृद्धि की तुलना में फंसे हुए कर्ज कम किए। हालांकि बैंक का एनपीए बढ़ कर 897.77 करोड़ रुपये हो गया जो मार्च, 2008 तक 494.61 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - April 21, 2009 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement