facebookmetapixel
Advertisement
अगस्त में थोक महंगाई घटने का अनुमान, फिर भी बढ़ सकती है खाद्य महंगाई; यूनियन बैंक की रिपोर्ट में दावाPSU शेयर में कमाई का मौका! 44% तक मिल सकता है रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSU-57 फाइटर जेट, रूसी तेल से लेकर परमाणु उर्जा तक, मोदी-पुतिन की मुलाकात में किन-किन बातों पर चर्चा संभव?मिडकैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में इनफ्लो 13% बढ़ा, AUM ₹5.43 लाख करोड़ पहुंचाBRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीतिब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंद

डिजिटल ऋण में एसआरओ की भूमिका के लिए आवेदन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:50 PM IST

डिजिटल ऋण के क्षेत्र में स्व नियामक संगठन (एसआरओ) की भूमिका निभाने के लिए फिनटेक एसोसिएशन फॉर कंज्यूमर इंपावरमेंट (फेस) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के समक्ष आवेदन किया है। यह कदम ऐसे समय सामने आया है जब डिजिटल ऋण पर अध्ययन करने वाली केंद्रीय बैंक की एक समिति ने डिजिटल कर्जदाताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अन्य सिफारिशों के साथ एसआरओ के गठन की बात कही है।
महामारी के दौरान कर्ज देने वाले तमाम ऐप सामने आए, जब देश वित्तीय दबाव के दौर से गुजर रहा था। लेकिन तमाम ऐप अनुचित गतिविधियों जैसे ज्यादा ब्याज वसूलने, अवैध तरीके से बकाया वसूलने आदि का सहारा ले रहे थे।
केंद्रीय बैंक के कार्यसमूह के मुताबिक करीब 1,100 उधारी ऐप भारत के एंड्रॉयड उपभोक्ताओं के पास 1 जनवरी, 2020 से 28 फरवरी, 2021 के बीच आए। इनमें से 600 अवैध थे। इसके बारे में रिजर्व बैंक को सैकड़ों शिकायतें मिलीं, जिन्हें लेकर दिसंबर 2020 में सावधानी बरतने की अधिसूचना जारी की गई थी।

Advertisement
First Published - January 20, 2022 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement