facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: बढ़ती AI पावर यूज के बीच ग्रीन डेटा सेंटर पॉलिसी जरूरीBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: टेक्नोलॉजी, मटेरियल और सप्लाई चेन से मजबूत होगा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर‘AI अपनाओ, भले कमाई क्यों न घट जाए’, TCS ने अपने कर्मचारियों से कहा: इससे घबराने की जरूरत नहींNPS वात्सल्य में बड़ा बदलाव: अब 100% इक्विटी निवेश की छूट, बच्चों के लिए बनेगा भारी फंडखेती में हर साल हो सकती है ₹40000 करोड़ तक की बचत, बीएस मंथन में कृषि विशेषज्ञों ने बताए समाधान₹11 प्रति यूनिट से ₹2.50 पर आई सौर बिजली, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती ऊर्जा से घटेगी उद्योगों की लागतBS Manthan 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की फूड फैक्ट्री? एक्सपर्ट्स ने बताया इसके लिए क्या करना होगाBS Manthan में बोलीं सीतारमण: AI समिट का विरोध कर कांग्रेस ने की ‘इमरजेंसी’ जैसी गलती, होना चाहिए पछतावारिन्यूएबल एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, BS Manthan में मंत्री जोशी ने रखा विजन 2030बजट का पैसा क्यों नहीं खर्च हो रहा? राज्यों की राजनीति पर वित्त मंत्री का बड़ा सवाल

HDFC Bank, Axis Bank के 14 करोड़ ग्राहकों को आएगी दिक्कत, UPI से लेकर ATM तक… कई सेवाएं पड़ेंगी ठप; मगर कब

Advertisement

HDFC Bank अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है जबकि एक्सिस बैंक Citi India के बिजनेस का एंटिग्रेशन रहा है। दोनों ने अपने ग्राहकों को सेवा में रुकावट के बारे में सूचित किया है।

Last Updated- July 12, 2024 | 7:15 AM IST
140 million HDFC Bank, Axis customers may face service interruption HDFC Bank, Axis Bank के 14 करोड़ ग्राहकों को आएगी दिक्कत, UPI से लेकर ATM तक... कई सेवाएं पड़ेंगी ठप

HDFC Bank, Axis Bank service interruption: भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के 140 मिलियन (14 करोड़) ग्राहक इस वीकेंड में बैंकिंग सर्विसेज में रुकावट का सामना कर सकते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि HDFC Bank अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है जबकि एक्सिस बैंक सिटी इंडिया (Citi India) के बिजनेस का स्थानांतरण कर रहा है। दोनों बैंकों ने अपने ग्राहकों को सेवा में रुकावट के बारे में जानकारी भी दी है।

इन शर्तों के साथ यूज कर सकेंगे HDFC Bank का डेबिट, क्रेडिट कार्ड और ATM

HDFC Bank के पास 9.32 करोड़ ग्राहक हैं। बैंक ने घोषणा की है कि वह 13 जुलाई को अपने कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) को एक नए प्लेटफार्म पर स्थानांतरित (migrate) करेगा। बैंक ने कहा है कि 13.5 घंटे के इस अपग्रेड के दौरान, HDFC Bank के ग्राहक अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन एक सीमित राशि के लिए। वे किसी भी ATM से एक सीमित राशि निकाल सकेंगे।

HDFC Bank की UPI सेवा भी रहेगी ठप, व्यापारी कार्ड से ले सकेंगे पेमेंट मगर देर मिलेगा अपडेट

UPI सेवाएं 13 जुलाई 2024 को सुबह 3 बजे से 3:45 बजे और सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि, व्यापारी लोग कार्ड के माध्यम से पेमेंट प्राप्त करते रहेंगे, लेकिन पिछले दिन के पेमेंट का अपडेट अपग्रेड के बाद ही मिलेगा।

Axis Bank की सेवा कब, क्यों और कितने समय तक के लिए रहेगी बंद

एक्सिस बैंक (Axis Bank) भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का बैंक है और उसके पास 4.8 करोड़ ग्राहक हैं। एक्सिस बैंक ने ग्राहकों को सूचित किया है कि उसकी कुछ सेवाएं 12 जुलाई की रात 10 बजे से 14 जुलाई की सुबह 9 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी। इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, NEFT, RTGS और IMPS के जरिये फंड ट्रांसफर, क्रेडिट कार्ड लेनदेन, म्यूचुअल फंड सब्सक्रिप्शन और लोन सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं होंगी।

एक्सिस बैंक ने 1 मार्च 2023 को सिटी इंडिया (Citi India) के रिटेल बिजनेस को खरीद लिया था और कहा था कि एकीकरण (integration) 18 महीनों में पूरा हो जाएगा।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 7:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement