लोकसभा चुनाव

BJP Manifesto 2024: भाजपा की असंगठित श्रमिकों पर नजर, ई-श्रम से योजनाओं का मिलेगा लाभ

सरकार प्रवासी श्रमिकों को सहायता मुहैया करवाएगी और उन तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

Published by
शिवा राजौरा   
Last Updated- April 14, 2024 | 11:00 PM IST

केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी तो वह असंगठित क्षेत्र के डेटाबेस ‘ई-श्रम पोर्टल’ का इस्तेमाल कर इन श्रमिकों को फायदा पहुंचाएगी। भाजपा ने कहा कि तीसरी बार लगातार सत्ता में आने की स्थिति में करीब 30 करोड़ श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

आगामी लोक सभा चुनाव से पहले रविवार को जारी घोषणापत्र में कहा गया, ‘हमने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण ई श्रम प्लेटफॉर्म पर किया है। हम ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत ‘श्रमिक बंधुओं’ की मदद करेंगे और वे जिन विभिन्न सरकारी योजनाओं के योग्य हैं, उन तक वे योजनाएं पहुंचाई जाएंगी।’

सरकार प्रवासी श्रमिकों को सहायता मुहैया करवाएगी और उन तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

First Published : April 14, 2024 | 11:00 PM IST