facebookmetapixel
Advertisement
डॉनल्ड ट्रंप को 6-3 का संदेश: व्यापारिक शक्ति का असली नियंत्रण अमेरिकी कांग्रेस के पासलॉन्ग टर्म कैपिटल के लिए भारत पारदर्शी और निवेश लायक बाजार: सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेयअमेरिकी शुल्क घोषणा के बाद सौर कंपनियों के शेयर गिरे, वारी एनर्जीज से लेकर प्रीमियर एनर्जीज तक भारी गिरावटसरकारी बैंकों और बिजली शेयरों से PSU इंडेक्स को दम, छुआ 52 हफ्ते का उच्च स्तरअमेरिका के 126% सोलर टैरिफ से बाजार की रफ्तार थमी, मामूली बढ़त के साथ बंद हुए बाजारHSBC इंडिया का लाभ बढ़कर 1.9 अरब डॉलर पर पहुंचा, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा योगदानभारत अभी सबसे आकर्षक एशियाई बाजार, हिल्टन होटल्स ने विस्तार की योजना बरकरार रखीसिम नियमों पर सख्त सरकार: WhatsApp-Telegram जैसे ओटीटी ऐप्स को नहीं मिलेगी समय-सीमा में राहतक्या चीन निवेश नियमों में ढील देगा भारत? BS Manthan में पीयूष गोयल ने इसपर क्या कहा‘ग्लोबल सप्लाई चेन संकट में भारत के लिए मौका’, BS Manthan में अमिताभ कांत ने ऐसा क्यों कहा

WPI Inflation: नवंबर में थोक महंगाई 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची

Advertisement

खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति तीन महीन के उच्च स्तर 8.18 पर पहुंच गई जबकि यह बीते महीने 2.53 प्रतिशत थी।

Last Updated- December 14, 2023 | 10:30 PM IST
WPI Inflation

भारत के थोक मूल्य सूचकांक की दर नवंबर में बढ़ गई। इससे सात महीने से जारी अवस्फीति का दौर भी खत्म हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार मुद्रास्फीति आठ महीने के उच्च स्तर 0.26 प्रतिशत पर पहुंच गई जबकि यह पिछले महीने अक्टूबर में -0.52 प्रतिशत थी।

थोक मूल्य सूचकांक कम आधार व खाद्य सहित अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ने के कारण बढ़ा है। इसके अलावा खाद्य उत्पादों, खनिज, मशीनरी व यंत्रों, कंप्यटूर, इलेक्ट्रॉनिक्स व ऑप्टिकल उत्पाद, वाहन, यातायात के उपकरण आदि का मूल्य बीते वर्ष की तुलना में बढ़ गया है। बीते साल नवंबर में थोकमूल्य सूचकांक की दर 6.12 प्रतिशत पर थी।

खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति तीन महीन के उच्च स्तर 8.18 पर पहुंच गई जबकि यह बीते महीने 2.53 प्रतिशत थी। आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण के उत्पादों के दाम (-6.4 प्रतिशत कम) गिरे।

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement