facebookmetapixel
Advertisement
जापान की दिग्गज कंपनी एमओएल की भारत पर नजर, तेल जहाजों में संयुक्त निवेश की तैयारीअब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटलक्या पीएलआई योजना ने बिगाड़ दिया ई-दोपहिया बाजार का खेल? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा2030 तक Nexa Studios का बड़ा विस्तार प्लान, बिक्री में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्यभारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीदMicron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबाआईटी शेयरों का 17.5 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, शेयर बाजार डगमगाया; लगातार तीसरे महीने गिरावटनई जीडीपी सीरीज का असर: वृद्धि दर 7.6% रहने की आस; नॉमिनल आधार घटा4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरन

World Bank ने बढ़ाया भारत का GDP ग्रोथ अनुमान, 2024-25 में 7% की दर से दौड़ेगी इकनॉमी

Advertisement

वर्ल्ड बैंक (World Bank) का कहना है कि कृषि क्षेत्र में सुधार और ग्रामीण मांग (Rural Demand) में वृद्धि से भारत की अर्थव्यवस्था को समर्थन मिलेगा।

Last Updated- September 03, 2024 | 12:49 PM IST
Indian economy

Indian Economy: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर आई है। वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था का ग्रोथ अनुमान बढ़ा दिया है।

वर्ल्ड बैंक ने पहले भारत की अर्थव्यवस्था (Economy) के 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने के अनुमान जताया था। हालांकि, अब वर्ल्ड बैंक ने अपने अनुमान को अपडेट करते हुए भारतीय इकनॉमी के 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है।

पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनावों के दौरान सरकारी खर्च में गिरावट के कारण अप्रैल-जून तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि धीमी होकर 6.7 प्रतिशत रह गई।

वर्ल्ड बैंक (World Bank) का कहना है कि कृषि क्षेत्र में सुधार और ग्रामीण मांग (Rural Demand) में वृद्धि से भारत की अर्थव्यवस्था को समर्थन मिलेगा।

वर्ल्ड बैंक की तरफ से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि मजबूत बनी हुई है।विश्व बैंक ने इंडिया डेवलपमेंट अपडेट में कहा कि भारत की ग्रोथ रेट 2024-25 में 7 प्रतिशत पर मजबूत रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया कि कृषि में सुधार से उद्योग में मामूली नरमी आंशिक रूप से कम हो जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सर्विस सेक्टर मजबूत बना रहेगा और कृषि में अपेक्षित सुधार की बदौलत ग्रामीण निजी खपत में सुधार होगा।

2024-25 की पहली तिमाही में 6.7% रही जीडीपी ग्रोथ

भारत की अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY25) के लिए अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 6.7% की दर (Q1FY25 GDP Growth rate) से बढ़ी।

चुनावों की वजह से सुस्त हुई अर्थव्यवस्था की रफ़्तार

बता दें कि जीडीपी (GDP) ग्रोथ में गिरावट की वजह लोकसभा चुनावों के दौरान सरकारी खर्च में कमी और खपत रुकना मानी जा रही है। केंद्रीय बैंक RBI ने जून तिमाही के लिए 7.1% की GDP ग्रोथ का अनुमान लगाया था।

Advertisement
First Published - September 3, 2024 | 12:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement