UPI से डिजिटल भुगतान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सितंबर में UPI के माध्यम से लेनदेन 3 प्रतिशत से बढ़कर 6.78 अरब रुपये तक पहुंच गया। अगस्त में UPI से कुल लेनदेन 6.57 अरब रुपये का हुआ था।
लेनदेन में बढ़ोतरी जारी
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने कहा कि UPI से लेनदेन में लगातार बढ़ रहा है। सितंबर में 6.78 अरब (678 करोड़) लेनदेन हुए और इनका मूल्य 11.16 लाख करोड़ रुपये रहा जो अगस्त में 10.73 लाख करोड़ रुपये था। जुलाई में यूपीआई आधारित डिजिटल लेनदेन का मूल्य 10.62 लाख करोड़ रुपये रहा था।
डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ हैं लोग
भारत में लोग डिजिटल पेमेंट को तेजी से अपना रहे हैं। भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल पेमेंट इस्तेमाल करने वाला देश है। भारत अब बीते 10 वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम होने का दावा करता है। जानकारों का मानना है कि भारत की हिस्सेदारी 2025 तक पूरी दुनिया में डिजिटल रूप से किए गए ट्रांजैक्शन में 70 प्रतिशत से अधिक होगी।