facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

हवाई जहाज से सितंबर महीने में ढुलाई में तेजी आई

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:58 PM IST

निर्यात बढऩे के साथ एयर कार्गो बिजनेस में रिकवरी के संकेत मिले हैं। देश के प्रमुख हवाई अड्डों से माल ढुलाई बढ़ी है। बेंगलूरु हवाईअड्डे से कार्गो की आवाजाही में सितंबर महीने में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च में हुए लॉकडाउन के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। दिल्ली और हैदराबाद हवाईअड्डों पर सितंबर महीने में पिछले साल के समान महीने की तुलना में क्रमश: 93 प्रतिशत और 90 प्रतिशत ढुलाई हुई है।
बेंगलूरु इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीएआईएल) के प्रबंध निदेशक हरि मरार ने कहा, ‘हमारे लिए सितंबर महीना बहुत बेहतर रहा और हमने 32,449 टन माल की ढुलाई की है, जो सितंबर 2019 की तुलना में 85 टन यानी 0.26 प्रतिशत ज्यादा है। यह उत्साहजनक संकेत है।’
खराब होने वाले माल की ढुलाई की भूमिका बेंगलूरु हवाईअड्डे से होने वाली ढुलाई में अहम रही है, जो अनार निर्यात का अहम केंद्र है। तिरुपुर, कोयंबटूर, सालेम आदि शहरों से सड़क संपर्क बेहतर होने की वजह से हवाईअड्डे को ढुलाई की मात्रा बढ़ाने में मदद मिली है।
सितंबर में मुंबई एयरपोर्ट से 51,977 टन माल ढुलाई हुई है, जो अगस्त की तुलना में 18 प्रतिशत ज्यादा है। सितंबर की मात्रा जनवरी की ढुलाई की तुलवना में 86 प्रतिशत और पिछले सितंबर की तुलना में 73 प्रतिशत है।
दिल्ली और हैदराबाद हवाईअड्डों का संचालन करने वाले जीएमआर समूह के प्रवक्ता ने कहा, ‘सरकार के नीतिगत हस्तक्षेप और विभिन्न पहल का पूरे एयर कार्गो आपूर्ति शृंखला पर सकारात्मक असर पड़ा है।’

Advertisement
First Published - October 8, 2020 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement