facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजरपीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसान

फरवरी में यूपीआई से 4.25 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:37 AM IST

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) का अग्रणी भुगतान प्लेटफॉर्म यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) फरवरी में 2.29 अरब लेनदेन पर पहुंच गया जिसका मूल्य 4.25 लाख करोड़ रुपये है।
फरवरी में दिनों की संख्या कम होने से जनवरी के मुकाबले लेनदेन की मात्रा में 0.42 फीसदी और लेनदेन मूल्य में 1.39 फीसदी की गिरावट आई। हालांकिन सालाना आधार पर लेनदेन की संख्या के लिहाज से इसमें 73 फीसदी की उछाल आई और लेनदेन मूल्य के आधार पर इसमें 90 फीसदी से अधिक की वृद्घि हुई। इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) में पिछले दो महीनों में लेनदेन की मात्रा और मूल्य दोनों में संकुचन आया है। फरवरी में यह 2.75 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 31.879 करोड़ लेनदेन पर रहा।      
दूसरी और फास्टैग मात्रा और मूल्य दोनों सदर्भों में सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। फरवरी में फास्टैग लेनदेन 15.896 करोड़ रहा और इसका मूल्य 2,556.34 करोड़ रुपये रहा।
जहां तक भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) का मामला है इसके लेनदेन में पिछले वर्ष मई से 70 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह 2.823 करोड़ पर पहुंच गया जिसका मूल्य 4,222.39 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - March 1, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement