facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में सुधार के संकेत

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:04 PM IST

आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में सितंबर में भी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन लगातार सात महीने से लुढ़क रहे उत्पादन में गिरावट की रफ्तार पिछले महीने कम रही। इसमें केवल 0.8 फीसदी की कमी आई, जबकि अगस्त में उत्पादन 7.3 फीसदी गिरा था।
सितंबर में कोयले, बिजली और इस्पात के उत्पादन में वृद्घि हुई है। कोयले का उत्पादन लगातार दूसरे महीने बढ़ा है। सितंबर में इसमें 21.2 फीसदी का इजाफा हुआ, जबकि अगस्त में इस क्षेत्र का उत्पादन 3.6 फीसदी बढ़ा था।
बुनियादी उद्योगों में सुधार से औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर अच्छा असर पड़ सकता है। कुछ विशेषज्ञों को लगता है कि लगातार छह माह की गिरावट के बाद आईआईपी में सितंबर में मामूली इजाफा हो सकता है।
इक्रा की प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘बुनियादी क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट की रफ्तार कम होने और वाहन उत्पादन तथा तेल से इतर निर्यात में वृद्घि होने से सितंबर में आईआईपी थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।’ हालांकि उन्होंने कहा कि कई संकेतक अर्थव्यवस्था में सुधार का इशारा कर रहे हैं लेकिन टिकाऊ सुधार के लिए अभी इंतजार करना होगा। कुल मिलाकर चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 14.3 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसमें 1.3 फीसदी का इजाफा हुआ था।
सितंबर में बुनियादी क्षेत्र के पांच क्षेत्रों में गिरावट रही। उर्वरक की बिक्री 0.3 फीसदी घटी है, जबकि बिजली का उत्पादन 3.7 फीसदी बढ़ा है।

Advertisement
First Published - October 29, 2020 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement