facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

सेवा पीएमआई वृद्धि से थोड़ा नीचे

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:02 PM IST

भारत की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़े सेवा क्षेत्र में लगातार सातवें महीने सितंबर में भी गिरावट जारी रही। हालांकि अर्थव्यवस्था खुलने की वजह से गिरावट की रफ्तार काफी कम हो गई है। पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिलती है। बहरहाल लगातार सातवें महीने भर्तियों में कमी बनी रही क्योंकि कुछ फर्मों ने कार्यबल घटा दिए हैं और कु छ को उचित अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं।
सितंबर में पीएमआई 49.8 अंक पर रहा, जो अगस्त के 41.8 से बहुत ज्यादा है। बहरहाल यह अभी भी 50 अंक से नीचे है, जिससे संकुचन के संकेत मिलते हैं। मार्च के बाद से यह सेवा पीएमआई की सबसे ज्यादा रीडिंग है, जब कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए माह के अंतिम सप्ताह में लॉकडाउन शुरू हुआ था।
विनिर्माण पीएमआई 13 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जिसको सितंबर में 54.6 अंक पर रहा, जो अगस्त में 46 पर था। इससे निजी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में वृद्धि के संकेत मिलते हैं।
आईएचएस मार्किट में इकोनॉमिक एसोसिएट डायरेक्टर पॉलियाना डी लीमा ने कहा, ‘निजी क्षेत्र का उत्पादन 6 महीने में पहली बार सितंबर में बढ़ा है औरप यह धारणा दर से ऊपर है। वहीं बिक्री में बढ़ोतरी फरवरी के बाद पहली बार हुई है। नीति निर्माता इस खबर का स्वागत करेंगे क्योंकि महामारी के कारण वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।’
पीएमआई से जुड़े विश्लेषण में कहा गया है कि सेवा पीएमआई की हाल की रीडिंग से संकेत मिलता है कि हर क्षेत्र में व्यापक रूप से स्थिरता आई है। लॉकडाउन के नियम शिथिल किए जाने से इसमें शामिल कंपनियों के कारोबार में वृद्धि दर्ज की गई है।
जिन फर्मों ने गिरावट की रिपोर्ट की है, उन्होंने महामारी के कारण मांग पर असर पडऩे की बात कही है। कुल मिलाकर नया कारोबार घटा है। यह गिरावट लगातार सातवें महीने रही, हालांकि मार्च के बाद यह गिरावट सबसे कम है।
विदेश से नए ऑर्डर कम रहे हैं, लेकिन यह गिरावट घटी है। प्रतिक्रिया देने वालों के मुताबिक कोविड-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय मांग कम हुई है।
कोविड-19 के लिए वैक्सीन आने की उम्मीद के कारण कंपनियों को लगता है कि अगले साल कारोबारी गतिविधियां बेहतर रहेंगी। अप्रैल के बाद सितंबर पहला महीना है, जब सेवा प्रदाताओं ने वृद्धि को लेकर भरोसा जताया है।

Advertisement
First Published - October 6, 2020 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement