facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

अमेरिकी प्रतिफल में तेजी के बावजूद रुपया और सरकारी बॉन्ड मजबूत

Advertisement

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.09 पर बंद हुआ, जो बुधवार को 83.08 पर था।

Last Updated- September 21, 2023 | 10:33 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

बढ़ते अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के बावजूद गुरुवार को सरकारी बॉन्ड और रुपया मजबूती के साथ बंद हुए। डीलरों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डॉलर बिक्री के जरिये विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया और बॉन्ड बाजार कारोबारियों में अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों में बॉन्ड शामिल किए जाने को लेकर उम्मीद बढ़ गई।

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.09 पर बंद हुआ, जो बुधवार को 83.08 पर था। वहीं 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड पर प्रतिफल 7.16 प्रतिशत पर बंद हुआ, जो बुधवार को 7.18 प्रतिशत था।

कोटक सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष (करेंसी डेरिवेटिव्स ऐंड इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स) अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘अमेरिकी डॉलर स्पॉट सपाट बंद हुआ, क्योंकि केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप ने बढ़त को सीमित कर दिया, लेकिन तेल विपणन कंपनियों से अमेरिकी डॉलर के लिए मांग से गिरावट सीमित हो गई।

अमेरिकी फेड से रुख के बाद अमेरिकी डॉलर सूचकांक में आई तेजी भारतीय रुपये के लिए नकारात्मक साबित हुई। अल्पावधि के दौरान, हमें हाजिर भाव के लिहाज से रुपया 82.80 से 83.30 के दायरे में रहने का अनुमान जता सकते हैं।’

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान के बाद अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में तेजी आई और 10 वर्षीय बॉन्ड पर प्रतिफल 7.21 प्रतिशत के साथ दिन के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement