facebookmetapixel
Advertisement
Eicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारOpening Bell: Sensex सपाट, Nifty 24,300 के पार; Nifty IT 3% से ज्यादा टूटाZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजीअमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधार

RBI MPC: टर्मिनल दर व नीतिगत स्वर पर नजर

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समिति की जून बैठक की समीक्षा की घोषणा में सभी की निगाहें नीति को लेकर नियामक के रुख पर टिकी हैं।

Last Updated- June 05, 2025 | 11:41 PM IST
RBI Governor Sanjay Malhotra
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कल मौद्रिक नीति समिति की जून बैठक की समीक्षा की घोषणा में सभी की निगाहें नीति को लेकर नियामक के रुख पर टिकी हैं।  साथ ही यह भी इंतजार है कि महंगाई दर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए रिजर्व बैंक ब्याज दरों में और कितनी कटौती करता है। 

इसके पहले फरवरी और अप्रैल में हुई बैठकों में मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत रीपो दर में 25-25 आधार अंक की कटौती की थी। व्यापक तौर पर यह उम्मीद की जा रही है कि दरें तय करने वाली समिति कल दर में 25 आधार अंक की कटौती करेगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा में मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘टर्मिनल रेट 5.5 प्रतिशत पर स्थिर होने की उम्मीद है। हाल के जीडीपी के आंकड़ों के बावजूद रिजर्व बैंक अपने वृद्धि अनुमान को मौजूदा स्तर पर बरकरार रख सकता है।’ 

जनवरी-मार्च के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि 7.4 प्रतिशत थी, जो आम अनुमान से ज्यादा है। केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। 

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेनगुप्ता ने कहा, ‘टर्मिनल रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर होने की उम्मीद है। जीडीपी की चौथी तिमाही के आंकड़ों के बाद रिजर्व बैंक द्वारा नरम रुख अपनाए जाने की संभावना नहीं है, लेकिन वृद्धि को लेकर नियामक ने सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखा है। उदार रुख के साथ नीतिगत दर में 25 आधार अंक की कटौती संभवतः विकास की चिंता के बजाय महंगाई दर में कमी के कारण होगी।’

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement