अर्थव्यवस्था

नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.45% बढ़कर 15.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Net direct tax collection: सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में एडवांस टैक्स कलेक्शन 21 प्रतिशत बढ़कर 7.56 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- December 18, 2024 | 5:41 PM IST

Net direct tax collection: आर्थिक मोर्चे पर सरकार के लिए एक राहत की खबर आई है। बुधवार को जारी सरकारी डेटा के मुताबिक, नवंबर में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.45 प्रतिशत बढ़ा है। इस इजाफे से वित्त वर्ष 2025 में सरकारी खजाना 15.82 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।सरकार के मुताबिक, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में यह वृद्धि एडवांस टैक्स कलेक्शन में तेजी की वजह से आई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में एडवांस टैक्स कलेक्शन 21 प्रतिशत बढ़कर 7.56 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस कलेक्शन में 7.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कॉरपोरेट टैक्स और 7.97 लाख करोड़ रुपये का गैर-कॉरपोरेट टैक्स शामिल है।

1 अप्रैल से 17 दिसंबर 2024 के बीच सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) से 40,114 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। इस दौरान 3.39 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो सालाना आधार पर 42.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

ग्रोस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, जिसमें कॉरपोरेट टैक्स, व्यक्तिगत आयकर और एसटीटी शामिल है, 1 अप्रैल से 17 दिसंबर 2024 के दौरान 19.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। यह 2023 की समान अवधि की तुलना में 20.32 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

(PTI के इनपुट के साथ)

First Published : December 18, 2024 | 5:17 PM IST