अर्थव्यवस्था

नगर निगमों को अपने टैक्स सोर्स बढ़ाने और सुधार की जरूरत: RBI की रिपोर्ट

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार नगर निगमों को इस्तेमाल करने वालों पर लगाए गए शुल्क को तार्किक बनाने और वंचना को रोककर संग्रह के तंत्र को मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

Published by
अभिजित लेले   
Last Updated- November 13, 2024 | 10:23 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार देश के नगर निगमों को कर से प्राप्त होने वाले राजस्व के स्रोतों को बढ़ाने के लिए समग्र सुधार की जरूरत है। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार नगर निगमों को इस्तेमाल करने वालों पर लगाए गए शुल्क को तार्किक बनाने और वंचना को रोककर संग्रह के तंत्र को मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

बहरहाल, नगर निगमों के राजस्व खाते में अधिशेष रहता है लेकिन वे बहुत अधिक सरकार के ऊपरी स्तर से स्थानांतरण व शुल्कों पर निर्भर रहते हैं। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर नगर निगमों के पास खर्चे से निपटने के लिए अपने राजस्व स्रोत नहीं हैं। इससे नगर निगमों की कार्यप्रणाली और स्वायत्ता प्रभावित होती है।

रिजर्व बैंक ‘नगर निगमों के राजस्व सृजन के अपने स्रोतों : अवसरों और चुनौतियों’ पर आज रिपोर्ट जारी की। इसमें देश की 232 नगर निगमों के बजट के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और ये नगर निगम देश के कुल नगर निगमों के 90 प्रतिशत से अधिक हैं।

नगर निगमों की राजस्व प्राप्तियां मार्च, 2024 की समाप्ति (वित्त वर्ष 24) पर सालाना आधार पर 20.1 प्रतिशत बढ़कर 1.7 लाख करोड़ रुपये हो गईं। हालांकि इससे पिछले वर्ष में राजस्व 1.42 लाख करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 22 में 1.37 लाख करोड़ रुपये था।

First Published : November 13, 2024 | 10:23 PM IST