facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई लेवल बैठक, उर्वरक और एनर्जी सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देशउदारीकरण के 35 साल: कागजी सर्टिफिकेट से T+1 तक का सफर, भारतीय पूंजी बाजार के बदलाव की कहानीआनंद महिंद्रा का बड़ा संदेश: अनिश्चितता में अवसर, आक्रामक रणनीति से होगी ग्रोथRBI का बड़ा फैसला: अब बैंक बल्क डिपॉजिट पर तय कर सकेंगे अलग ब्याज दरें, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियमNTPC का बड़ा बदलाव: पहली बार कोयला परियोजनाओं से आगे निकली रिन्यूएबल ऊर्जा, FY37 तक 250 GW क्षमता का लक्ष्यSun Pharma को ब्राजील में सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन बेचने की मंजूरी, GLP-1 पोर्टफोलियो होगा मजबूतक्रिसकैपिटल ने पूरी की नोवार्टिस इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया, नए CEO और बोर्ड का ऐलानRPG Life Sciences ने अपना API कारोबार अलग किया, InvAscent करेगा ₹243 करोड़ का निवेशM&M Q1FY27 Results: SUV और ट्रैक्टर की दमदार बिक्री से मुनाफा 34% बढ़ा, FY31 तक दोगुनी होगी उत्पादन क्षमताTata Steel Q1 Results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹2,318 करोड़, एएम/एनएस इंडिया का एबिटा 28.5% बढ़ा

सरकार और राहत देने को तैयार!

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:20 PM IST

लोगों की तकलीफ कम करने के लिए वित्त मंत्रालय अतिरिक्त राहत उपायों से गुरेज नहीं करेगा। एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि सरकार आगे भी राहत देने के लिए पूरी तरह तैयार है और आवश्यकता पड़ी तो इससे पीछे नहीं हटेगी। सूत्र ने कहा सरकार के समक्ष सभी विकल्प खुले हैं। सूत्र ने कहा कि हाल में आर्थिक गतिविधियों में तेजी पर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की छाप मिलती है। उन्होंने कहा कि विनिर्माण में सुधार और निर्यात में तेजी इस बात का पुख्ता सबूत हैं कि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम कारगर साबित हो रहे हैं। सूत्र ने कहा कि सरकार कोविड-19 के नकारात्मक प्रभावों के प्रति हमेशा सचेत रही है और यही वजह है कि वित्त मंत्रालय ने पूरी सक्रियता से लगातार उन क्षेत्रों और लोगों को मदद दे रही है, जिन्हें इसकी सर्वाधिक आवश्यकता है।
सूत्र ने कहा कि सरकार 27 मार्च का प्रधानमंत्री गरीब किसान कल्याण पैकेज और फिर 12 मई को आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की थी। इस तरह, सरकार ने कुल मिलाकर राहत के तौर पर 20 लाख करोड़ रुपये के उपाय किए थे। सूत्र ने कहा कि इसके बाद भी आलोचक कह रहे हैं कि सरकार ने मांग को मजबूती देने के लिए कुछ नहीं किया। सूत्र ने कहा कि आखिर यह मदद नहीं तो और क्या है।

Advertisement
First Published - October 2, 2020 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement