facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजीन डोविश, न हॉकिश; महंगाई को तय दायरे में लाने पर रहेगा जोर: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राRBI Policy के बाद डेट फंड्स में कहां लगाएं पैसा? ड्यूरेशन को लेकर बंटी फंड मैनेजर की रायRBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी लेंडर्स के लिए लोन ब्याज दर तय करने के नियम होंगे एक समानसाइबर धोखाधड़ी के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनेगी नई गाइडलाइनRBI MPC Meet: सितंबर में चरम पर हो सकती है अतिरिक्त लिक्विडिटी, FCNR(B) का असर रहेगा अस्थायीRBI MPC Meet: FCNR(B) जमा को समय से पहले बंद करने की कोई बात नहीं, 41 अरब डॉलर जुटेकागज के नोटों से ज्यादा टिकाऊ होंगे पॉलिमर नोट, आरबीआई अगले वित्त वर्ष में कर सकता है शुरुआतRBI MPC Meet: शहरी स​​हकारी बैंक के लिए फिर मिलेंगे लाइसेंस, ₹10,000 करोड़ जमा अनिवार्य

माल ढुलाई और कार्यस्थल जाने वालों की संख्या बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:21 PM IST

आर्थिक गतिविधियों के अधिक आवृत्ति वाले संकेतकों ने हालिया सप्ताह में और सुधार होने के संकेत दिए हैं। भारतीय रेलवे ने एक सप्ताह पहले के 6.1 प्रतिशत की तुलना में नवीनतम सप्ताह में मात्रा के लिहाज से 10.7 प्रतिशत ज्यादा माल ढोया है। माल ढुलाई से होने वाली यह आय, जिसे माल ढुलाई राजस्व कहा जाता है, एक सप्ताह पहले के 17.7 प्रतिशत के मुकाबले 21.6 प्रतिशत अधिक रहा।
सर्च इंजन गूगल की आवागमन संबंधी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार अब लोग भी पहले से ज्यादा घूम-फिर रहे रहे हैं। इस रिपोर्ट में जगह की पहचान जाहिर नहीं की जाती। ताजा आंकड़े 18 नवंबर के हैं। कार्यस्थल की आवागमन संख्या अब महामारी आने से पहले के स्तर से केवल 5.9 प्रतिशत कम है। खुदरा केंद्रों और मनोरंजन स्थल की यात्रा समान समयावधि की तुलना में 1.6 प्रतिशत कम है।
दीवाली उपरांत गिरावट के बाद बिजली उत्पादन में सुधार जारी है। 21 नवंबर को समाप्त होने वाले सप्ताह के दौरान देश भर में बिजली उपयोगिता केंद्रों ने प्रतिदिन औसतन 347.3 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जो एक सप्ताह पहले के 345.8 करोड़ यूनिट से कुछ ज्यादा है। नवीनतम सप्ताह के दौरान बिजली उत्पादन वर्ष 2020 के समीक्षाधीन सप्ताह की तुलना में 8.8 प्रतिशत अधिक रहा और यह वर्ष 2019 के इसी सप्ताह के उत्पादन की तुलना में 5.6 प्रतिशत अधिक था।
बिज़नेस स्टैंडर्ड नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन की भी निगरानी करता है। यह औद्योगिक गतिविधि और वाहनों से निकलता है। इसकी अधिक संख्या से आर्थिक गतिविधि की अधिकता का संकेत दिया जा सकता है। दिल्ली का उत्सर्जन वर्ष 2019 की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक था। हाल के दिनों में दिल्ली में प्रदूषण के अधिक स्तर को कम करने के लिए स्कूलों और कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों को बंद कर दिया गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदूषण के खतरनाक स्तर के मद्देनजर कार्यालयों को बंद किए जाने के लिए कहा था। मुंबई का उत्सर्जन सुस्त रहा है।
नई दिल्ली में यातायात में गिरावट नजर आई है। स्थिति की जानकारी देने वाली वैश्विक प्रौद्योगिकी फर्म टॉमटॉम इंटरनेशनल के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2019 के स्तर की तुलना में नवीनतम सप्ताह में यातायात 27 प्रतिशत कम रहा। एक सप्ताह पहले इसमें 24 प्रतिशत की गिरावट आई थी। मुंबई में यातायात की भीड़-भाड़ वर्ष 2019 के स्तर से 33 प्रतिशत कम रही, जबकि उससे पिछले सप्ताह यह 40 प्रतिशत कम थी। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन संकेतकों पर नजर रखता है ताकि अर्थव्यवस्था की स्थिति की मौजूदा तस्वीर मिल सके। वृहत अर्थव्यवस्था के आधिकारिक आंकड़े आम तौर पर कुछ अंतराल के बाद जारी किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर विश्लेषक इसी तरह के संकेतकों पर नजर रख रहे हैं। विभिन्न देशों ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए उपाय किए हैं, जिनका आर्थिक प्रभाव अलग-अलग रहा। साप्ताहिक आंकड़े इस बात को समझने में मदद करते हैं कि आधिकारिक आंकड़े जारी होने से पहले इस तरह के उपायों से असल हालात में किस तरह का बदलाव हो सकता है। सर्च इंजन गूगल के आवागमन के आंकड़ों को छोड़कर शेष सभी आंकड़े रविवार 21 नवंबर तक के हैं। गूगल के आवागमन के आंकड़े कुछ अंतराल के बाद जारी किए जाते हैं। नवीनतम आंकड़े 18 नवंबर तक के हैं।

Advertisement
First Published - November 23, 2021 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement