अर्थव्यवस्था

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.54 अरब डॉलर बढ़ा, गोल्ड रिजर्व में भी हुआ इजाफा

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 23, 2024 | 6:16 PM IST

India’s Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.54 अरब डॉलर बढ़कर 674.66 अरब डॉलर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.11 अरब डॉलर रहा था।

RBI की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.60 अरब डॉलर बढ़कर 591.56 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 86.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 60.10 अरब डॉलर हो गया।

विशेष आहरण अधिकार (SDR) छह करोड़ डॉलर बढ़कर 18.34 अरब डॉलर हो गए।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.65 अरब डॉलर हो गया।

First Published : August 23, 2024 | 6:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)