facebookmetapixel
Advertisement
Zepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजीअमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षित

वित्त मंत्री के पैकेज से ई-कॉमर्स को फायदा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:43 PM IST

त्योहारों के पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उपभोक्ताओं के व्यय और पूंजीगत व्यय को प्रोत्साहन देने के कदमों की घोषणा की है। सरकार के मुताबिक इससे 1 लाख करोड़ रुपये की मांग का सृजन होगा, जिससे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि में मदद मिलेगी। उद्योग जगत से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञों का कहना है कि इन कदमों का ई-कॉमर्स और ओमनीचैनल रिटेल कंपनियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इससे सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के डिजिटल ट्रांसफार्मेशन और भारत की अर्थव्यवस्था की बहाली में मदद मिलेगी।
इन कदमों में एलटीसी (यात्रा अवकाश भत्ता) कैश वाउचर और त्योहारी अग्रिम योजना शामिल है। इस योजना के तहत सरकारी व निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने एलटीसी पर कर मुक्ति का लाभ विभिन्न तरह की खरीद में ले सकेंगे। इसके अलावा 10,000 रुपये ब्याज रहित अग्रिम की सुविधा भी सरकारी कर्मचारियों को दी गई है।
ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा, ‘वित्त मंत्री की घोषणाएं उपभोक्ता मांग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है।’ उन्होंने कहा कि एलटीसी कैश वाउचर और त्योहारी अग्रिम योजना से अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी।  कुमार ने कहा कि मांग बढ़ाने में ई-कॉमर्स की अग्रणी भूमिका होगी और सरकार के फैसले से ग्राहकों के हाथों में और पैसे आएंगे, जिन्हें वे ऑनलाइन खर्च कर सकेंगे, जिससे ऑनलाइन खरीद को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे लाखों एमएसएमई और विक्रेताओं को मदद मिलेगी।
ईवाई इंडिया में पार्टनर और ई-कॉमर्स और उपभोक्ता इंटरनेट के मार्केट लीडर अंकुर पाहवा ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन कारोबार बहाल करने मेंं अहम भूमिका निभाएगा, जिसमें चल रही महामारी के कारण गिरावट आई है। उन्होंने कहा, ‘ग्राहकों की धारणा धीरे धीरे सुधर रही है। वित्त मंत्री द्वारा घोषित पहल से खपत बढ़ेगी, क्योंकि इसके माध्मय से लोगों के हाथ में नकदी दी गई है। इससे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों कारोबारियों को फायदा होगा।’
एक बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी के अधिकारी ने नाम न दिए जाने की शर्त पर कहा, ‘सरकार और निजी क्षेत्र द्वारा  घोषणाएं लागू किए जाने के बाद हम उम्मीद कर रहे हैं कि बड़ी संख्या में लोगों के हाथ खर्च करने के लिए नकदी आएगी, जिसे वे अवधि बीतने के पहले खर्च करना चाहेंगे।’
भारत में ई-कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है। रेडसीर के मुताबिक अनलॉक के बाद ई-कॉमर्स कारोबार कोविड के पहले के स्तर के 80 प्रतिशत पर पहुंच गया है। रिटेलर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (आरएआई) के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा, ‘भारत का खुदरा उद्योग त्योहारी खरीद से उम्मीद बनाए हुए है, जिससे कि उसके घाटे की रिकवरी हो सके।’ उन्होंने कहा कि खुदरा क्षेत्र ने वित्त मंत्री की घोषणाओं का स्वागत किया है, जिससे अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ेगी।

Advertisement
First Published - October 14, 2020 | 12:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement