अर्थव्यवस्था

Cruise Bharat Mission: 2029 तक 10 लाख समुद्री क्रूज यात्रियों का लक्ष्य

क्रूज भारत मिशन में इस क्षेत्र के लिए एक समर्पित कोष की स्थापना, कैबोटेज नियमों को आसान बनाना और वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाना शामिल है।

Published by
बीएस संवाददाता   
Last Updated- September 30, 2024 | 10:23 PM IST

केंद्र सरकार ने क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई नीतिगत पहल की घोषणा की है। क्रूज भारत मिशन के तहत इसका मकसद 2029 तक भारत में क्रूज टूरिज्म को बढ़ाकर 10 लाख यात्रियों तक करना और 4,00,000 नौकरियों का सृजन करना है।

क्रूज भारत मिशन में इस क्षेत्र के लिए एक समर्पित कोष की स्थापना, कैबोटेज नियमों को आसान बनाना और वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाना शामिल है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने यह जानकारी दी।

First Published : September 30, 2024 | 10:23 PM IST