facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

7 दिन में 1.7 अरब डॉलर बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 11:04 PM IST
dollar

भारतीय रिजर्व बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार 20 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.7 अरब डॉलर बढ़कर 573.73 अरब डॉलर हो गया है। हाल के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

रिजर्व बैंक की विदेशी मुद्रा संपत्ति के साथ स्वर्णधारिता में बढ़ोतरी के कारण रिजर्व में बढ़ोतरी हुई है।

विदेशी मुद्रा संपत्तियां 83.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 506.36 अरब डॉलर हो गईं हैं, जबकि आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले सप्ताह की तुलना में स्वर्ण भंडार 82.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 43.71 अरब डॉलर हो गया है।

इस सप्ताह के दौरान अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 0.3 प्रतिशत मजबूत हुआ है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर सूचकांक इस सप्ताह सपाट 102.20 अंक पर बंद हुआ है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘गैर डॉलर संपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन, ग्रीन बॉन्ड जारी होने के पहले डॉलर की खरीद और सोने की कीमत में बढ़ोतरी की वजह से 20 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया है।’

फरवरी से सितंबर 2022 के दौरान रिजर्व बैंक के भंडार में 100 अरब डॉलर की कमी आई है। पिछले 3 महीने से रिजर्व बैंक अपना भंडार ठीक कर रहा है।

इस माह की शुरुआत में रिजर्व बैंक के स्टाफ ने कहा था कि सितंबर के अंत से विदेशी मुद्रा भंडार 28.9 अरब डॉलर बढ़ा है और यह 6 जनवरी, 2023 को 561.6 अरब डॉलर था और यह 2022-23 के 9 महीने के आयात बिल की भरपाई करने के बराबर था। नवंबर 2022 में केंद्रीय बैंक ने अमेरिकी डॉलर की शुद्ध खरीद की थी।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement