facebookmetapixel
Advertisement
RBI Data: जनवरी-मार्च तिमाही में भारत का करंट अकाउंट सरप्लस $7.1 अरब रहा, लेकिन सालाना घाटा बढ़ाPF का पूरा 100% पैसा कब निकाल सकते हैं? जानिए EPFO के 4 सबसे खास और जरूरी नियमरिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लीव एनकैशमेंट पर कितनी टैक्स छूट मिलेगी? जानें इसको लेकर क्या हैं नियमAI की अगली लड़ाई रोबोट्स में, दुनिया के 85% Humanoid Robots बना रहा चीनITR Filing 2026: शेयर, म्युचुअल फंड और प्रॉपर्टी से हुई कमाई पर कैसे भरें टैक्स, जानें आसान तरीकाऔद्योगिक और वेयरहाउसिंग रियल एस्टेट बूम, पहली तिमाही में मांग 13 फीसदी बढ़ीITR Filing 2026: पेंशन और फैमिली पेंशन में कन्फ्यूजन? ITR भरते समय ये गलती पड़ सकती है भारीखाड़ी संकट बढ़ा तो बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत के पास 76-80 दिनों का तेल भंडार: हरदीप सिंह पुरीबदल रही निवेश की आदतें, अब बाजार में घरेलू बचत का बड़ा हिस्साWest Asia Crisis: ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट! दूतावास ने कहा- तुरंत छोड़ें देश, हालात बेहद तनावपूर्ण

Core sector growth: मुख्य उद्योग क्षेत्र की वृद्धि दिसंबर में 14 माह के निचले स्तर पर पहुंची

Advertisement

नवंबर 2023 की तुलना में दिसंबर 2023 में सिर्फ उर्वरक (5.8 फीसदी) और सीमेंट (1.3 फीसदी) क्षेत्र के उत्पादन में ही तेजी दर्ज की गई।

Last Updated- January 31, 2024 | 10:11 PM IST
Core Sector Growth

दिसंबर 2023 में मुख्य उद्योग क्षेत्र (कोर सेक्टर) यानी आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि धीमी होकर 14 महीने के निचले स्तर 3.8 फीसदी पर आ गई है। इससे पिछले महीने यानी नवंबर में यह 7.9 फीसदी थी। साल 2022 के दिसंबर में मुख्य उद्योग क्षेत्र ने 8.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार, नवंबर 2023 की तुलना में दिसंबर 2023 में सिर्फ उर्वरक (5.8 फीसदी) और सीमेंट (1.3 फीसदी) क्षेत्र के उत्पादन में ही तेजी दर्ज की गई। इस दौरान, कोयला (10.6 फीसदी), प्राकृतिक गैस (6.6 फीसदी), रिफाइनरी उत्पाद (2.6 फीसदी), स्टील (5.9 फीसदी) और बिजली (0.6 फीसदी) क्षेत्र के उत्पादन में वृदि्ध घटी है।

वहीं दूसरी ओर दिसंबर में कच्चे तेल का उत्पादन लगातार दूसरे महीने सिकुड़ा रहा और इसमें 1 फीसदी की गिरावट आई।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि बेशक उच्च आधार का प्रभाव था मगर मुख्य उद्योग क्षेत्र में भी मंदी थी क्योंकि पूंजीगत व्यय पर सरकारी खर्च स्थिर था, हालांकि निजी क्षेत्र में ऐसा नहीं देखा गया था।

उन्होंने कहा, ‘सर्दियों के कारण बिजली की अधिक मांग की तैयारी में अधिक खनन करने से कोयला क्षेत्र ने बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, बिजली क्षेत्र की गति धीमी हो गई, जो कम औद्योगिक गतिविधि को दर्शाती है। उर्वरकों की वृद्धि स्थिर रही, जो मांग के अनुरूप बनी रही।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement