facebookmetapixel
Advertisement
SME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचनाFoxconn ने भारतीय इकाई में बढ़ाई हिस्सेदारी, कंपनी ने खरीदे ₹35 करोड़ से ज्यादा के शेयरस्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयां

Coal Import : भारत का कोयला आयात सितंबर में 4% बढ़ा

Advertisement

सितंबर में कुल आयात में से नॉन-कोकिंग कोयले का आयात एक करोड़ 38.9 लाख टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष के सितंबर माह में एक करोड़ 20.8 लाख टन रहा था।

Last Updated- November 13, 2023 | 7:06 PM IST
Coal

Coal Import : भारत का कोयला आयात सितंबर में पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने की तुलना में 4.3 प्रतिशत बढ़कर दो करोड़ 6.1 लाख टन हो गया। बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी, एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, देश ने पिछले वित्त वर्ष सितंबर में एक करोड़ 97.5 लाख टन कोयले का आयात किया था।

नॉन-कोकिंग कोयले का आयात एक करोड़ 38.9 लाख टन रहा

सितंबर में कुल आयात में से नॉन-कोकिंग कोयले का आयात एक करोड़ 38.9 लाख टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष के सितंबर माह में एक करोड़ 20.8 लाख टन रहा था। कोकिंग कोयले का आयात, इस वित्त वर्ष सितंबर में घटकर 45.9 लाख टन रह गया जो पिछले वित्त वर्ष सितंबर में 48.8 लाख टन था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में कोयला आयात एक साल पहले की समान अवधि के 13 करोड़ 56.8 लाख टन से घटकर 12 करोड़ 45.3 लाख टन रह गया।

वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान, गैर-कोकिंग कोयले का आयात सात करोड़ 76.5 लाख टन रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान हुए नौ करोड़ 27.2 लाख टन के हुए आयात से कम है। अप्रैल-सितंबर 2023-24 के दौरान कोकिंग कोयले का आयात दो करोड़ 94.4 लाख टन था, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में दो करोड़ 80.5 लाख टन था।

Also read: Retail inflation: महंगाई के मोर्चे पर राहत! अक्टूबर में रिटेल इन्फ्लेशन कम होकर 4.87% पर

कोयले की मांग मध्यम रहने की संभावना

कोयले के आयात के रुझान पर टिप्पणी करते हुए, एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘‘सितंबर में आयात की मात्रा में वृद्धि हुई थी क्योंकि खरीदारों ने त्योहारी मौसम से पहले पुनर्भंडारण के लिए ताजा सौदे खरीदे थे। घरेलू स्तर पर कोयले की पर्याप्त उपलब्ध मात्रा और भंडारण स्तर को देखते हुए आगे चलकर मांग मध्यम रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 7:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement