facebookmetapixel
Elon Musk का बड़ा दावा! OpenAI और Microsoft को चुकाना होगा $134 अरब का हर्जानाअगले हफ्ते कुल 9 कंपनियां बांटेगी अपना मुनाफा; पावर, ब्रोकिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक तक लिस्ट मेंDelhi Weather Today: दिल्ली में ‘बहुत खराब’ AQI, घने कोहरे के बीच GRAP-3 फिर लागूफ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी बेचने के बाद टाइगर ग्लोबल के लिए मुश्किल, सरकार करेगी टैक्स वसूलीIPO Next Week: Bharat Coking Coal से Shadowfax तक, अगले सप्ताह इन कंपनियों के IPO की बहारSenior Citizens FD Rates 2026: 8% तक ब्याज, कहां मिल रहा है सबसे बेहतर रिटर्न?1 अप्रैल से UPI के जरिए सीधे EPF निकाल सकेंगे कर्मचारी, विड्रॉल प्रक्रिया से मिलेगी राहत2025 में भारत के शीर्ष 20 स्टार्टअप ने फंडिंग में बनाई बढ़त, पर छोटे स्टार्टअप को करना पड़ा संघर्षReliance Q3FY26 results: आय अनुमान से बेहतर, मुनाफा उम्मीद से कम; जियो ने दिखाई मजबूतीभारत-जापान ने शुरू किया AI संवाद, दोनों देशों के तकनीक और सुरक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

एडीबी ने 2021 में भारत को दिया रिकॉर्ड 4.6 अरब डॉलर कर्ज

Last Updated- December 11, 2022 | 9:24 PM IST

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बीते साल यानी 2021 में भारत को रिकॉर्ड 4.6 अरब डॉलर का कर्ज दिया है। इनमें से 1.8 अरब डॉलर का कर्ज कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए दिया गया।
बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एडीबी ने 2021 में भारत को 17 ऋणों में रिकॉर्ड 4.6 अरब डॉलर का कर्ज दिया है। इनमें से 1.8 अरब डॉलर महामारी से निपटने के उपायों के लिए दिए गए हैं। कोविड-19 संबंधी सहायता में 1.5 अरब डॉलर टीके की खरीद के लिए और 30 करोड़ डॉलर शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और देश की भविष्य की महामारी संबंधी तैयारियों के लिए दिए गए।  
एडीबी के भारत में निदेशक ताकियो कोनिशि ने कहा कि एडीबी भारत सरकार को कोविड-19 से लड़ाई के लिए लगातार समर्थन दे रहा है। इसके अलावा हम भारत को अन्य विकास प्राथमिकताओं मसलन शहरीकरण के प्रबंधन, रोजगार सृजन के लिए औद्योगिक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, संपर्क में सुधार और कौशल को बेहतर करने के लिए नियमित कर्ज उपलब्ध कराते हैं।    

First Published - February 6, 2022 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट