facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

Ind vs Aus, 3rd ODI Prediction: भारत की नजरें पहली बार आस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘क्लीन स्वीप’ करने पर

Advertisement

दोनों टीमें विश्व कप में अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को चेन्नई में एक दूसरे के खिलाफ ही करेंगी ।

Last Updated- September 26, 2023 | 12:59 PM IST
Ind vs Aus

Ind vs Aus, 3rd ODI: कप्तान रोहित शर्मा (Indian skipper Rohit Sharma) की नजरें यहां बुधवार को होने वाले तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में जीत के साथ आस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करके विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर लगी होंगी ।

भारत ने वनडे प्रारूप में कभी आस्ट्रेलिया का सफाया नहीं किया है । दोनों में से कोई भी टीम अपनी धरती पर या दूसरे की मेजबानी में यह श्रेय हासिल नहीं कर सकी है । शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना भी पिछले दोनों मैच जीते । टीम संयोजन में बदलाव करके यह सुनिश्चित किया गया कि सभी को मौका मिले ।

विश्व कप से पहले अब टीम लगातार चौथी वनडे जीत की दहलीज पर है । यह श्रृंखला 3 . 0 से जीतने पर उसे पांच बार की विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया पर मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल जाएगी । दोनों टीमें विश्व कप में अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को चेन्नई में एक दूसरे के खिलाफ ही करेंगी ।

यह भी पढ़ें : World Cup: पाकिस्तानी टीम को अभी तक नहीं मिला वीजा, 5 अक्टूबर से शुरू होना है वर्ल्ड कप

दोनों टीमों ने पहले दो मैचों में टीम में काफी बदलाव किया लेकिन भारत का पलड़ा भारी रहा । आखिरी वनडे में भारत ने शुभमन गिल को आराम दिया है जिसने पहले दो मैचों में 74 और 104 रन बनाए। गिल ने इस साल वनडे प्रारूप में 72 . 35 की औसत से 1230 रन बनाये हैं ।

कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी अपेक्षित है जबकि फॉर्म में चल रहे कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या भी पहले दो मैचों में विश्राम के बाद लौटेंगे । कुछ सप्ताह पहले टीम जब एशिया कप खेलने गई थी तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि उसके सामने इस तरह से चयन की दुविधा होगी ।

ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज सभी मैच विनर साबित हुए हैं । श्रेयस अय्यर ने कमर की तकलीफ से उबरकर इंदौर में शतक बनाया । वहीं राहुल ने कप्तानी के साथ बल्लेबाजी के भी जौहर दिखाए । जसप्रीत बुमराह ने भी अपना फॉर्म और फिटनेस साबित कर दी है ।

आस्ट्रेलियाई टीम अक्सर इस तरह से नहीं हारती । उसे आत्ममंथन करके वनडे क्रिकेट में लगातार पांच हार के इस सिलसिले को तोड़ना होगा । कुछ महीने पहले ही मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने भारत को 2 . 1 से हराया था । विश्व कप से पहले अब यह आखिरी मैच है लिहाजा आस्ट्रेलिया पैट कमिंस और स्टार्क को उतारना चाहेगा । बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन से भी अच्छी पारियों की उम्मीद होगी ।

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: श्रीलंका को बड़ा झटका, ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा वर्ल्डकप टूर्नामेंट से बाहर

टीम :

भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल , श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर ।

आस्ट्रेलिया :
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कारी, जोश इंगलिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबोट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा । समय : दोपहर 1 . 30 से ।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 12:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement