facebookmetapixel
Advertisement
Oil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाह

Zomato Q4 Results: जोमैटो ने मार्च तिमाही में कमाया 175 करोड़ रुपये का मुनाफा, रेवेन्यू में हुआ जोरदार इजाफा

Advertisement

इस बीच जोमैटो का शेयर (Zomato Share) आज अपने नतीजों के उलट 2.31 प्रतिशत या 4.65 रुपये की गिरावट लेकर 196.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Last Updated- May 13, 2024 | 3:54 PM IST
Zomato

Zomato Q4 Results: ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म ज़ोमैटो लिमिटेड ने सोमवार को अपनी मार्च तिमाही के नतीजों के ऐलान कर दिया।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 175 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया है। बता दें कि रेवेन्यू में इजाफे के दम पर कंपनी को मुनाफा हुआ है।

ज़ोमैटो लिमिटेड (Zomato Limited) ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 188 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ था।

फाईलिंग के अनुसार, मार्च तिमाही में ज़ोमैटो का ऑपरेशंस से रेवेन्यू (Zomato Revenue) सालाना आधार पर उछाल के साथ 3,562 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की अवधि में यह 2,056 करोड़ रुपये था।

इस दौरान ज़ोमैटो का कुल खर्च भी बढ़कर 3,636 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में अपना कुल खर्च 2,431 करोड़ रुपये बताया था।

जोमैटो को 2023-24 में 351 करोड़ रुपये का प्रॉफिट

फाईलिंग में कंपनी ने बताया कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में नेट प्रॉफिट 351 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 971 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में जोमाटो का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 12,114 करोड़ रुपये हो गया। एक इससे पिछले वित्त वर्ष में 7,079 करोड़ रुपये था।

जोमैटो का शेयर गिरकर बंद

इस बीच जोमैटो का शेयर (Zomato Share) आज अपने नतीजों के उलट 2.31 प्रतिशत या 4.65 रुपये की गिरावट लेकर 196.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement