facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

Zomato आगे रहने के लिए हमेशा ‘पागलपन’ की तरह काम करना पसंद करती है, स्टार्टअप महाकुंभ में CEO ने बताई स्ट्रेटेजी

Advertisement

जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने कहा कि सिर्फ पैसा कमाने की एकमात्र इच्छा वाला उद्यम सफल नहीं होता है और वह बुरे प्रशासन के जाल में फंस सकता है।

Last Updated- March 18, 2024 | 3:00 PM IST
Zomato CEO Deepinder

जोमैटो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल ने सोमवार को उद्यमियों को सलाह दी कि अपने सपनों की कंपनी बनाने के लिए पैसों की इच्छा नहीं, बल्कि जुनून के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने साथ ही आगाह किया कि सिर्फ पैसा कमाने की एकमात्र इच्छा वाला उद्यम सफल नहीं होता है और वह बुरे प्रशासन के जाल में फंस सकता है।

गोयल ने यहां स्टार्टअप महाकुंभ कार्यक्रम में बताया कि कैसे उनकी कंपनी आगे रहने के लिए हमेशा ‘पागलपन’ की तरह काम करना पसंद करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी समय आत्मसंतुष्टि नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने एक खचाखच भरे हॉल में श्रोताओं से कहा, ‘‘मैं बहुत सारे लोगों को बहुत सारी कंपनियां शुरू करते हुए देखता हूं, और मैं उनसे पूछता हूं कि आपने यह कंपनी क्यों शुरू की? उनका जवाब रहता है, ‘‘मैं बहुत अधिक पैसा कमाना चाहता हूं’ … मुझे नहीं लगता कि इससे बात बनती है, क्योंकि इससे खराब प्रशासन को बढ़ावा मिलता है… यह वह मकसद नहीं है, जिसके लिए आपको एक कंपनी शुरू करनी चाहिए।’’

उन्होंने महत्वाकांक्षी और नए उद्यमियों को सलाह दी कि आपको अपने काम के लिए हद से ज्यादा जुनूनी होना चाहिए, आपको उसके लिए अपना जीवन जोखिम में डालने के लिए तैयार रहना चाहिए। तभी आप अपने सपनों की कंपनी बनाने में सक्षम होंगे।

उन्होंने इन्फो एज के संस्थापक संजीव बिखचंदानी के साथ एक तीखी बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मेरी यही सलाह है… इसे जुनून के साथ करें, पैसे के लिए न करें।’’ दूसरी ओर बिखचंदानी ने उद्यमियों को किफायती और व्यावहारिक होने तथा हमेशा बाजार और उपभोक्ताओं से जुड़े रहने की सलाह दी।

गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि व्यवसायों के लिए लगातार नवाचार जरूरी है, क्योंकि कोई भी कारोबारी मॉडल नवाचार के बिना एक या दो दशक से अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकता है।

उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अगर आरामदायक जीवन और मस्ती के लिए एक कंपनी शुरू करना चाहता है, तो वह गलत विकल्प चुन रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘सफल होने के लिए आपको तनाव से निपटना सीखना होगा। हारने का एकमात्र तरीका हार मानना है… यदि आप जीवित रह सकते हैं, तो आप जीतेंगे।’’

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 3:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement