facebookmetapixel
Advertisement
तैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?

Zee row: SAT ने गोयनका, सुभाष चंद्रा पर SEBI के आदेश पर सुनवाई 13 सितंबर तक टाली

Advertisement

SEBI ने अपने आदेश में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा को कंपनी और अन्य इकाइयों में कोई भी शीर्ष पद संभालने से रोक दिया था

Last Updated- September 08, 2023 | 10:08 PM IST
Zee Entertainment Share

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (SAT) ने शुक्रवार को बाजार नियामक सेबी के पुष्टिकरण आदेश को चुनौती देने वाली पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा की याचिका पर अंतिम सुनवाई 13 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अपने आदेश में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा को कंपनी और अन्य इकाइयों में कोई भी शीर्ष पद संभालने से रोक दिया था। गोयनका और चंद्रा की ओर से पेश वकीलों अभिषेक मनु सिंघवी एवं नवरोज़ सीरवई का पक्ष सुनने के बाद सैट ने मामले की अगली सुनवाई 13 सितंबर के लिए निर्धारित कर दी।

सैट ने कहा कि वह 14 सितंबर को गोयनका और चंद्रा का जवाब सुनेगा। सिंघवी ने अपनी दलील में कहा कि सेबी ने जांच पूरी किए बगैर अपना अंतिम आदेश पारित कर दिया और यह महज अटकलों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बाजार नियामक के पास ज़ी एंटरटेनमेंट का पैसा दूसरी कंपनियों में भेजने के आरोप साबित करने के लिए बैंक बहीखाते के अलावा कोई सबूत नहीं है।

सेबी ने अपने पुष्टिकरण आदेश में गोयनका और चंद्रा को कंपनी और अन्य संगठनों में कोई भी निदेशक या अन्य प्रमुख प्रबंधकीय पद संभालने से रोक दिया है। सिंघवी ने यह भी कहा कि सेबी का आदेश सोनी के साथ विलय पर विचार करने वाले सार्वजनिक हित के खिलाफ है, जिसे राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने मंजूरी दे दी है।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement