facebookmetapixel
Advertisement
AI इम्पैक्ट समिट में बिल गेट्स की भागीदारी पर सस्पेंस, वेबसाइट से हटा नाम, फाउंडेशन बोला: आएंगेदिल्ली HC में भिड़े सोशल मीडिया दिग्गज और बाबा रामदेव, पैरोडी व व्यंग्य को हटाने पर छिड़ी कानूनी जंगसुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योताIndia-US Trade: अमेरिका से आयात में 24% का बड़ा उछाल, ट्रंप की चिंता दूर करने की कोशिशमुंबई में जीईसी सम्मेलन: भारत अब एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदारइंश्योरेंस होगा सस्ता: एजेंटों के कमीशन ढांचे में बदलाव की सिफारिश, घट सकता है प्रीमियम का बोझ

Vivo PMLA case: दिल्ली की अदालत ने आरोपी को स्थानांतरित करने को लेकर तिहाड़ से रिपोर्ट मांगी

Advertisement

राय की ओर से पेश वकील नितेश राणा ने अदालत के समक्ष कहा कि आरोपी की सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं।

Last Updated- December 17, 2023 | 6:33 PM IST
वीवो धन शोधन मामला: दिल्ली की अदालत ने तीन आरोपियों को जमानत दी , Vivo money laundering case: Delhi court grants bail to three accused

Vivo PMLA case: दिल्ली की एक अदालत ने चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ‘वीवो’ के खिलाफ धनशोधन मामले में गिरफ्तार लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक हरिओम राय को यहां तिहाड़ की एक अलग जेल में स्थानांतरित करने की खबर के संबंध में जेल के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किरण गुप्ता ने राय के वकील द्वारा दायर एक आवेदन पर 16 दिसंबर को संबंधित जेल अधिकारियों को नोटिस जारी कर 18 दिसंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। वकील ने राय को स्थानांतरित करने पर आपत्ति जताते हुए उनकी सुरक्षा का मुद्दा उठाया था।

राय की ओर से पेश वकील नितेश राणा ने अदालत के समक्ष कहा कि आरोपी की सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं। राणा ने अदालत को बताया, “आवेदक के जीवन और सुरक्षा को लगातार खतरा बना हुआ है।” वकील ने कहा कि राय को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जेल नंबर 7, तिहाड़ जेल परिसर में रखा गया था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Also read: Adani के अधिग्रहण के बाद ACC-अंबुजा सीमेंट का Ebita बढ़कर 1,350 रुपये प्रति टन हुई

आवेदन में दावा किया गया है, “आवेदक को अब जेल नंबर 7 से बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है। हालांकि उन्हें स्थानांतरित करने का कोई कारण/आधार नहीं बताया गया है। आवेदक को स्थानांतरित करने से उनकी सुरक्षा के सामने खतरा पैदा हो सकता है।” ED ने आरोप लगाया है कि भारत में करों के भुगतान से बचने के लिए वीवो ने 62,476 करोड़ रुपये की भारी रकम राशि “अवैध रूप से” चीन भेजी थी।

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 6:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement