कंपनियां

Infosys Layoffs: इंफोसिस की छंटनी पर हंगामा! सरकार ने मांगी रिपोर्ट, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

IT संगठन NITES ने सरकार से की शिकायत, श्रम मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार को जांच के आदेश दिए।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- February 14, 2025 | 8:24 PM IST

इंफोसिस के मैसूर कैंपस में कर्मचारियों की छंटनी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आईटी कर्मचारियों के संगठन NITES की शिकायत के बाद, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कर्नाटक के श्रम विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।

आखिर क्या हुआ?

  • इंफोसिस का दावा: 350 से कम कर्मचारियों ने “आपसी सहमति” से इस्तीफा दिया, क्योंकि वे इंटरनल टेस्ट में तीन बार फेल हो गए थे।
  • NITES का आरोप: असल संख्या 700 के करीब है, और कंपनी ने जबरदस्ती इस्तीफे दिलवाए।

तीन घंटे में नौकरी छोड़ने का आदेश

शोर तब मचा जब खबर आई कि इंफोसिस ने 7 फरवरी को कर्मचारियों को सिर्फ तीन घंटे में इस्तीफा देने और शाम 6 बजे तक कैंपस खाली करने का अल्टीमेटम दिया।

आरोपों की लिस्ट:

  • टेस्ट का सिलेबस अचानक बदला, जिससे पास होना मुश्किल हो गया।
  • सैलरी सिर्फ ₹17,000, फिर भी अचानक नौकरी छीन ली गई।
  • पहले ही दो साल की देरी से जॉइनिंग हुई थी, फिर भी कंपनी ने बाहर कर दिया।

अब सरकार का एक्शन!

NITES ने तत्काल जांच और हटाए गए कर्मचारियों की बहाली के साथ मुआवजे की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर इंफोसिस को ऐसा करने दिया गया, तो पूरी IT इंडस्ट्री के लिए खतरनाक ट्रेंड बन सकता है।

First Published : February 14, 2025 | 8:19 PM IST