कंपनियां

Twitter ने भारत में अपने 3 में से 2 ऑफिस किए बंद, जानिए कर्मचारियों का क्या होगा ?

कंपनी ने दिल्ली और मुंबई के अपने ऑफिस बंद कर दिए हैं। हालांकि ट्विटर भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलूरु स्थित अपने ऑफिस से परिचालन जारी रखेगी।

Published by
बीएस वेब टीम
Last Updated- February 17, 2023 | 11:58 AM IST

IT सेक्टर में छंटनी का मौसम अभी समाप्त नहीं हुआ है। बड़ी IT कंपनियां कॉस्ट कटिंग (cost cutting) के लिए छंटनी का सहारा ले रही है। ट्विटर ने भारत में अपने 3 में से 2 ऑफिस बंद (Twitter India Shuts its Two Offices) करने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले गुरुवार देर रात गूगल इंडिया (Google India) ने अलग-अलग डिपॉर्टमेंट से 453 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इस वजह से Twitter ने भारत में बंद किए 2 ऑफिस

कंपनी ने भारत में अपने 3 में से 2 ऑफिस बंद करने के फैसले के पीछे लागत में कमी लाने और Twitter को प्रॉफिट में लाने के Elon Musk के मिशन को वजह बताया है। आपको बता दें कि ट्विटर के सीईओ Musk ने 2023 के आखिर तक कंपनी को आर्थिक रूप से स्थिर करने के अपने प्रयासों के तहत लगभग दुनियाभर में अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है और ऑफिसों को बंद किया है।

दिल्ली और मुंबई के ऑफिस हुए बंद

कंपनी ने दिल्ली और मुंबई के अपने ऑफिस बंद कर दिए हैं। हालांकि ट्विटर भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलूरु स्थित अपने ऑफिस से परिचालन जारी रखेगी। इस ऑफिस में अधिकतर इंजीनियर काम करते है। आपको बता दें कि इससे पहले वर्ष 2022 में ट्विटर ने अपनी भारतीय वर्कफोर्स में से 90 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी।

घर से काम करेंगे कर्मचारी

ट्विटर ने भारत में केवल अपने 2 ऑफिस बंद किए हैं। कर्मचारियों की अभी छंटनी नहीं की है। फिलहाल ट्विटर ने उन कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को घर से काम करने (Twitter Work From Home Policy) को कहा है।

First Published : February 17, 2023 | 11:52 AM IST