facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

भारतीय कंपनियों में बढ़ा स्किल आधारित हायरिंग का चलन, 80% नियोक्ता डिग्री से ज्यादा अनुभव को दे रहे तवज्जो

Advertisement

इनडीड सर्वे में खुलासा, प्रौद्योगिकी, एआई और साइबर सुरक्षा क्षेत्रों में व्यावहारिक कौशल को प्राथमिकता, कंपनियां भर्ती मानदंडों में कर रहीं बदलाव

Last Updated- February 20, 2025 | 10:47 PM IST
AI Hiring

जॉब हायरिंग प्लेटफॉर्म इनडीड के एक हालिया सर्वेक्षण से पता चला है कि बड़ी संख्या में भारतीय कंपनियां कौशल आधारित नियुक्तियों पर जोर दे रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 80 फीसदी नियोक्ता डिग्री के मुकाबले प्रायोगिक कौशल और अनुभव को तवज्जो दे रहे हैं। इसके अलावा, करीब 60 फीसदी नियोक्ताओं को लगता है कि कौशल आधारित नियुक्ति कई उम्मीदवारों को सर्टिफिकेशन, विशेष प्रशिक्षण और काम को व्यावहारिक तरीके से सीखने के लिए प्रेरित करेगी।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि कंपनियों में नौकरी देने वाले करीब 42 फीसदी प्रबंधकों ने जरूरी कौशल वाले अभ्यर्थियों को ढूंढने में कठिनाई महसूस होने की शिकायत की है। कंपनियां डिग्री की जरूरत को हटा रही हैं और नौकरी विवरण का दोबारा मूल्यांकन कर रही हैं और बड़े पैमाने पर प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए भर्ती मानदंडों में भी बदलाव ला रही है।

प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों की कंपनियों में यह प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जहां कंपनियों का मानना है कि शैक्षणिक योग्यता के मुकाबले काम की व्यावहारिक क्षमता ज्यादा जरूरी है।
इनडीड इंडिया में प्रतिभा रणनीति सलाहकार रोहन सिल्वेस्टर ने कहा, ‘नियुक्ति तेजी से विकसित हो रही है।

डिग्रियां अब भी मायने रखती हैं मगर अब वे नौकरी पाने का एकमात्र कारण नहीं रह गई हैं। नियोक्ता अब इसकी अधिक परवाह करते हैं कि उम्मीदवार क्या कर सकते हैं बजाय इसके कि उन्होंने कहां से पढ़ाई की है। तेजी से विकसित होती प्रौद्योगिकी के साथ कंपनियों को अब ऐसे लोगों की जरूरत है तो तेजी से इसे अपना सकें, समस्या का तुरंत समाधान कर सकते हैं और अपने कौशल को वास्तविक दुनिया के अनुसार ढाल सकें।’

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement